Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर पंजाब में गिरफ्तार

Crime News, Lawrence Bishnoi, Anti Gangster Task Force, AGTF, AGTF Punjab, Punjab Police, Punjab Police, Lawrence Bishnoi Associates, Lawrence Bishnoi Gang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 May 2023

Last updated on: May 22, 2023, 00:00 IST

पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान डेरा बस्सी के महफूज उर्फ विशाल खान तथा मंजीत सिंह और हरियाणा के पंचकूला के अंकित तथा गोल्डी के रूप में हुई है। उनके कब्जे से छह पिस्टल और 26 कारतूस बरामद किए गए हैं।

यादव ने कहा कि इनपुट्स के बाद एडीजीपी प्रमोद बान की देखरेख में और एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल के नेतृत्व में एजीटीएफ की एक टीम ने चारों शूटरों को गिरफ्तार किया, जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई ने अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने और हमला करने का काम सौंपा था।उन्होंने कहा कि सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और पंजाब और हरियाणा में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, कार-जैकिंग, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम आदि सहित जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।

एडीजीपी बान ने बताया कि आरोपी महफूज छह पिस्टल की बरामदगी के एक मामले में वांछित था, जिसमें उसके सहयोगी नीतीश राणा को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि वह मौके से फरार हो गया था।उन्होंने बताया कि आरोपी महफूज मार्च 2022 में मोहाली में एक पब और रेस्तरां ब्रू ब्रोज के परिसर में गोलीबारी की घटना में भी शामिल था। उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर पैसे ऐंठने के लिए गोलियां चलाई थीं।

 

Tags: Crime News , Lawrence Bishnoi , Anti Gangster Task Force , AGTF , AGTF Punjab , Punjab Police , Punjab Police , Lawrence Bishnoi Associates , Lawrence Bishnoi Gang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD