Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जालंधर से इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 15 जून से शुरू होगी लग्जरी बस सेवा, बसों को हरी झंडी दिखाएंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान

परिवहन विभाग के विशेष सचिव द्वारा बस स्टैंड का दौरा, प्रबंधों का लिया जायज़ा, इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रोज़ाना की सात बसें चलेंगी

Punjab Admin, Shaheed Bhagat Singh Interstate Bus Terminal Jalandhar, Jalandhar to IGI Airport New Delhi, Punjab Roadways, PUNBUS, Pardeep Kumar Sabharwal, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 10 Jun 2022

Last updated on: Jun 10, 2022, 00:00 IST

जालंधर से इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नयी दिल्ली तक लग्जरी बस सेवा शुरू करने के लिए रास्ता साफ हो गया है और मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 जून को पंजाब सरकार के स्वामित्व वाली लग्जरी वोलवो बसों को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे, जिसके लिए स्थानीय शहीद भगत सिंह अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में तैयारियाँ और प्रबंध किए जा रहे हैं।

परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय टीम जिसमें विशेष सचिव परिवहन प्रदीप कुमार सबरवाल, डायरैक्टर परिवहन अमनदीप कौर शामिल हैं, ने आज बस स्टैंड का दौरा करके 15 जून को होने वाले मैगा इवेंट की चल रही तैयारियों का जायज़ा लिया।

परिवहन विभाग ने जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, चण्डीगढ़, होशियारपुर, कपूरथला और पटियाला के लोगों के सुखदायक सफऱ को सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब के अलग-अलग जिलों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम बनाया है।

बस स्टैंड, जहाँ से मुख्यमंत्री बसों को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे, में प्रबंधों का जायज़ा लेते हुए प्रदीप सबरवाल ने कहा कि लोग पंजाब रोडवेज़ और पनबस की वैबसाईटों के द्वारा इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली के लिए अपनी सीटें बुक करवा सकते हैं।

यह भी बताया गया कि यात्री अपनी यात्रा से छह महीने पहले ऑनलाइन टिकटें बुक कर सकते हैं और अपनी यात्रा की तारीख़ से तीन महीने पहले सम्बन्धित बस स्टैंड के काऊंटरों से दस्ती टिकटें प्राप्त कर सकते हैं। यात्री अन्य प्राईवेट ट्रांस्पोर्टों के मुकाबले वाजिब खर्च अदा करके अपनी मंजि़ल पर जाएंगे।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रोज़ाना की सात वोलवो बसें सुबह 7:40 और 11:00 बजे, दोपहर 1:15 और 3:30 बजे, शाम 7:00 बजे और रात 8:30 और 11:00 बजे अलग-अलग समय पर जालंधर से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए चलेंगी। सबरवाल ने आधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि सभी ज़रुरी प्रबंध समय पर किए जाएँ।

इस दौरान, विशेष सचिव और डायरैक्टर परिवहन ने एडीसी (जी) मेजर अमित सरीन और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारियों के साथ डीएसी में 15 जून को होने वाले समारोह की श्रृंखला को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की।समारोह को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए 14 जून तक प्रबंध मुकम्मल करने के लिए विभागों को ज़रूरी निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों द्वारा गेट नंबर-5 के नज़दीक बस स्टैंड के परिसर में साझे रूप से एक पौधा भी लगाया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (डी) वरिन्दरपाल सिंह बाजवा, डीसीपी जगमोहन सिंह, डिप्टी डायरैक्टर प्रनीत सिंह मिनहास, एसडीएम बलबीर राज सिंह, जीएम रोडवेज़ मनिन्दर पाल सिंह, जीएस राजपाल और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Shaheed Bhagat Singh Interstate Bus Terminal Jalandhar , Jalandhar to IGI Airport New Delhi , Punjab Roadways , PUNBUS , Pardeep Kumar Sabharwal , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD