Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मैं अपनी ड्रीमगर्ल ढूँढने के लिए पूरी तरह से तैयार हूँ : मीका सिंह

स्टार भारत ने किया 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' के शानदार सेट का भव्य अनावरण

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Mika Singh, Shaan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोधपुर , 10 Jun 2022

Last updated on: Jun 10, 2022, 00:00 IST

स्टार भारत ने ख़ूबसूरत ‘उम्मेद जोधपुर पैलेस रिज़ॉर्ट ऐंड स्पा’ में अपने बहुप्रतीक्षित शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' के शानदार और भव्य सेट का अनावरण किया। रिज़ॉर्ट को फूलों, रोशनियों और मोमबत्तियों से  इस तरह सजाया गया था, मानो कोई नई–नवेली दुल्हन हो। यहाँ पूरी तरह से उत्सव का माहौल था, क्योंकि यहाँ मीका सिंह और सभी ख़ूबसूरत प्रतियोगियों के अलावा भी कई जानी–मानी हस्तियाँ मौजूद थीं। 

इस भव्य लॉन्च में और जान डालने के लिए पूरे पैलेस में कई शानदार प्रदर्शनों और संगीत के जश्नों  का आयोजन किया गया था। इस ख़ूबसूरत रात की ख़ूबसूरती में चार–चाँद लगाने के लिए यहाँ लोक संगीतकारों, कुछ क़रीबी दोस्तों और शो के मेज़बान सुप्रसिद्ध पार्श्व-गायक शान की दिल लुभा लेने वाली प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गई थीं। 

यहाँ बॉलीवुड संगीत की भी धूम थी। इसके अलावा इस जश्न की शोभा बढ़ाने के लिए संगीत की धनी जस्पिंदर नरूला और भूमि त्रिवेदी जैसे चमकते सितारे भी मीका की इस ख़ुशी में शामिल हुए।  स्टार भारत के इस ऐतिहासिक शो में, कुल 12 प्रतियोगी और मीका सिंह होंगे, जो एक-दूसरे का प्यार जीतने की कोशिश करेंगे। और इस शो की मेज़बानी करेंगे ‘मेलोडी किंग’ शान! जब मीका सिंह अपनी ड्रीमगर्ल ढूँढने निकलेंगे तो मीका के दोस्त और शो के मेज़बान शान, दर्शकों को पब्लिक फ़िगर मीका सिंह के पीछे छुपे असली मीका सिंह से रू–ब–रू करवाएँगे। 

इस सुनहरी शाम और शो के स्टार, गायक और कलाकार मीका सिंह कहते हैं, "मैं बहुत ही ज़्यादा उत्साहित हूँ। दूसरों की शादियों में बहुत भंगड़ा पा लिया, अब अपनी बारी है। मैं अपनी ड्रीमगर्ल ढूँढने के लिए पूरी तरह से तैयार हूँ। स्टार भारत के शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' ने मुझे अपना जीवनसाथी चुनने का मौक़ा दिया है। और जब उन्होंने इस शो के लिए मुझसे संपर्क किया, तो ऐसा लगा मानो क़िस्मत का पिटारा खुल गया! आख़िरकार मैं किसे पसंद करने वाला हूँ, ये जानने के लिए, 19 जून से रात 8 बजे जुड़े रहिए स्टार भारत पर"

14 साल बाद, एक रियलिटी शो की मेज़बानी करने के लिए लौटे शान ने अपना उत्साह बताते हुए कहा, "मैं बहुत ख़ुश था और इस मौक़े को कभी ‘ना’ नहीं कह सकता था। मुझे 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' का हिस्सा बनाने के लिए स्टार भारत का बहुत धन्यवाद, जहाँ मेरा यार आख़िरकार अपने लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी की तलाश करने वाला है। 

एक तरफ़ तो मैं बहुत ही उत्साहित महसूस कर रहा हूँ, लेकिन साथ ही मैं थोड़ी घबराहट भी महसूस कर रहा हूँ, क्योंकि ये मेरे लिए एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और मेरा फ़र्ज़ बनता है, कि मैं उसकी मदद करूँ सही चुनाव करने में। लेकिन मैं अपने भाई के लिए कुछ भी कर सकता हूँ और मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूँ।”

इस जश्न के बारे में भूमि त्रिवेदी ने कहा, “हम हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं और मैंने इसके बारे में कभी बात नहीं की क्योंकि मुझे इसकी आवश्यकता कभी महसूस नहीं हुई। मैं स्टार भारत परिवार और मीका पाजी के जीवन में इस नए अध्याय का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं और मैं केवल इतना चाहती हूं कि वह अपना बाकी का जीवन सबसे बेस्ट व्यक्ति के साथ साझा करें।"

मीका सिंह के साथ परफ़ॉर्म  करने को लेकर जस्पिंदर नरूला ने कहा, 'पाजी के लिए हमने जो भी गाना गाया है और जितने हमारे पैर थिरके हैं, मैंने हर ताल में सकारात्मक ऊर्जा और ख़ुशी महसूस की है। मीका मेरे लिए छोटे भाई की तरह हैं और मैं उनके लिए बहुत ही ख़ुश हूँ। मैं व्यक्तिगत रूप से मीका के लिए बहुत ज़्यादा उत्साहित हूँ और चाहती हूँ कि उनका घर बस जाए।

उन्होंने पहले ही अपने लिए सही जीवनसाथी चुनने का काम मुझे सौंपा है, इसलिए मैं बहुत ख़ुश हूँ और इस शानदार खोज के लिए मैं स्टार भारत को धन्यवाद देना चाहती हूँ! 

इस जश्न का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत ख़ुशी की बात थी। मैं इस शानदार शाम के लिए भी स्टार भारत को धन्यवाद देना चाहती हूँ और अपने छोटे भाई को भी बहुत–बहुत शुभकामनाएँ देती हूँ, कि उन्हें अपने जीवनसाथी के रूप में एक बहुत ही अच्छी लड़की मिले।"

डैशिंग मीका सिंह जब अपनी ड्रीमगर्ल की तलाश शुरू करेंगे, उनके इस ख़ास सफ़र का हिस्सा बनने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ें – केवल ‘स्वयंवर - मीका दी वोटी’ पर। ‘स्वयंवर - मीका दी वोटी’ का निर्माण सोल प्रोडक्शंज़ ने किया है और इस शो को ‘स्टार भारत’ द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह शो एक साप्ताहिक पेशकश है, जिसका प्रीमियर रविवार 19 जून को रात 8 बजे होगा और ये हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे प्रसारित होगा।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Mika Singh , Shaan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD