Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. मुकेश बत्रा ने होम्योपैथी से लोगों का जीवन बदला : गुलशन ग्रोवर

डॉ. मुकेश बत्रा की नई किताब ‘होमियोपैथीः सिंपल रेमेडीज़ फॉर ऑल एजेस’ का लोकार्पण

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Gulshan Grover
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jun 2022

Last updated on: Jun 10, 2022, 00:00 IST

देश में होमियोपैथी क्लिनिक्स की सबसे बड़ी श्रृंखला के संस्थापक एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. मुकेश बत्रा ने आज अपनी नई किताब ‘होमियोपैथी-सिंपल रेमेडीज फॉर ऑल एजेस’ का लोकार्पण किया। पॉप्युलर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित यह किताब अपने नाम के अनुकूल आम लोगों के लिए घर बैठे खुद से सही समय पर आसान होमियोपैथी उपचारों की जानकारी प्रदान करेगी। 

लॉन्च कार्यक्रम में मशहूर एक्टर गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावा पॉप्युलर प्रकाशन की अस्मिता मोहिते, तारा देशपांडे, राकेश बेदी, मधु शाह, मिकी मेहता, रूपकुमार राठोड, भरत दाभोलकर, सिद्धार्थ कक और शेफ वरुण ईनामदार सहित अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं।

लगभग 50 वर्षों की मेडिकल प्रैक्टिस के अनुभव के साथ डॉ. मुकेश बत्रा ने हर उम्र के लोगों में आम बीमारियों के लिए उपचार तैयार किये हैं। यह पुस्तक अमेज़ॉन पर होलिस्टिक हेल्थकेयर कैटेगरी में नं. 1 बेस्ट सेलर है और पाठकों को होमियोपैथिक समाधानों के लिए आसान भाषा में मार्गदर्शन करती है। 

इसमें प्रसव पूर्व की समस्याओं से लेकर वृद्धावस्था में होने वाली रूमाटॉइड आर्थराइटिस जैसी बीमारियों तक विभिन्न अन्य समस्याओं के लिए उपचार बताए गए हैं। मुंबई के केंप्स कॉर्नर स्थित क्रॉसवर्ड स्टोर में लॉन्च की गई यह किताब भारत के सभी प्रमुख बुकस्टोर्स पर उपलब्ध होगी। 

डॉ. बत्राज़ ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के संस्थापक एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. मुकेश बत्रा ने कहा, “भारत में स्वास्थ्य देखभाल के लिए होमियोपैथी को प्राथमिक स्रोत माना जाता है और देश के 10 करोड़ लोग अपनी चिकित्सा ज़रूरतों के लिए इस पद्धति का उपयोग करते हैं। 

मेरी पांच दशकों की मेडिकल प्रैक्टिस के अनुभव के साथ लिखी गई इस किताब के जरिये मेरा यही प्रयास है कि डॉक्टरों का बोझ थोड़ा कम हो सके और लोगों को उनके घरों में ही एक डॉक्टर उपलब्ध कराया जा सके।”

गुलशन ग्रोवर ने कहा, “डॉ. बत्रा बेहद करीबी मित्र और एक उत्कृष्ट प्रतिभा के धनी हैं। मैं खुद होमियोपैथी में विश्वास रखता हूं और मैंने स्वयं डॉ. बत्रा को अपने उपचार से लोगों को ठीक कर उनका जीवन बदलते हुए देखा है।” श्री हर्ष भटकल, प्रकाशक, पॉप्युलर प्रकाशन ने कहा, “एक मशहूर लेखक और आधुनिक होमियोपैथी के जनक डॉ मुकेश बत्रा के साथ काम करना हमारे लिए गौरव की बात है। 

यह किताब पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुकी है और अमेज़ॉन पर प्री-लॉन्च के दौरान ही होलिस्टिक हेल्थकेयर कैटेगरी में नं. 1 बेस्ट सेलर बन चुकी है।”डॉ. बत्रा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अखबारों तथा पत्रिकाओं में अपने नियमित कॉलम के जरिये भारत सहित अन्य देशों में होमियोपैथी का प्रचार-प्रसार करते रहे हैं। 

एक शानदार लेखक के रूप में इन्होंने होमियोपैथी के कई संस्करण एवं विभिन्न भाषाओं में 8 बेस्ट सेलर किताबें लिखी हैं। हाल ही में इनके द्वारा लिखी गई अपनी जीवनी – ‘द नेशन्स होमियोपैथ’ ने लॉन्च होने के प्रथम सप्ताह के अंदर ही सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए निलसन टॉप 10 नॉन-फिक्शन बुक्स की श्रेणी में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। डॉ. बत्रा की कहानी थियेटर में भी कमाल दिखा चुकी है और एक जीवित व्यक्ति के जीवन परआधारित नाटक ‘जीना इसी का नाम है’ अपने पहले थियेटर प्रदर्शन के रूप में इतिहास बना चुका है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Gulshan Grover

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD