Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संगरुर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तेज की तैयारियां

'आप' पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह और अध्यक्ष भगवंत मान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर जीत की रणनीतियों पर की चर्चा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Jarnail Singh,Harpal Singh Cheema, Gurmeet Singh Meet Hayer, Kuldeep Singh Dhaliwal, Laljit Bhullar, Dr. Baljit Kaur, Lal Chand Kataruchak, Harbhajan Singh ETO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

संगरुर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वीरवार को 'आप' पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर जीत की रणनीतियों पर चर्चा की। 

मीटिंग में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मीत हेयर, हरपाल सिंह चीमा, कुलदीप धालीवाल, लालजीत भुल्लर, डॉ बलजीत कौर, लालचंद कटारूचक, ब्रह्मशंकर जिंपा, हरभजन सिंह ईटीओ समेत कई विधायक मौजूद थे। इनके अलावा सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और लोकसभा इंचार्ज भी मीटिंग में मौजूद थे। 23 जून को संगरूर उपचुनाव के लिए वोटिंग होने है।  

मीटिंग के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि हमने संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगरूर लोकसभा उपचुनाव पर चर्चा की है। संगरूर वह हल्का है जहां से हम 2014 से जीतते आ रहे हैं। इस चुनाव में भी सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ेंगे। 

पिछले ढाई महीनों में भगवंत मान की सरकार ने बहुत अच्छे काम किए हैं। उन कामों को देखकर लोगों का विश्वास आम आदमी पार्टी पर और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ आम आदमी पार्टी में ही हो सकता है कि एक आम घर का नौजवान जो पंजाब के लिए कुछ करना चाहता है, उसे उम्मीदवार बनाये। 26 तारीख को हमारे हक में बहुत शानदार नतीजे आएंगे। 

वहीं आप प्रत्याशी गुरमेल सिंह ने कहा कि संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है। संगरूर के लोगों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के नाम का पौधा लगाया है। पार्टी के इस मुकाम तक पहुंचने में संगरुर के लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। चुनाव में हमारी जीत पक्की है। हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरुर से लगातार दो बार सांसद बने। संगरुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों के प्यार ने ही उनको पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Jarnail Singh , Harpal Singh Cheema , Gurmeet Singh Meet Hayer , Kuldeep Singh Dhaliwal , Laljit Bhullar , Dr. Baljit Kaur , Lal Chand Kataruchak , Harbhajan Singh ETO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD