Brahmastra: अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले पाप का नाश करने आ रहें है ‘गुरु’

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Brahmastra: अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस बोले पाप का नाश करने आ रहें है ‘गुरु’

 Brahmastra , Brahmastra Trailer , Brahmastra First Look , Amitabh Bachchan , Amitabh Bachchan First Look , Alia Bhatt , Ranbir Kapoor , Brahmastra Release Date , Brahmastra Star Cast
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

ब्रह्मास्त्र के निर्माता अपने प्रशंसकों को उत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का एक टीज़र जारी करके प्रशंसकों की रुचि बढ़ाने के बाद, निर्माताओं ने आखिरकार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) - रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। जिसे देखकर फैंस बोल रहे हैं पाप का नाश करने आ रहें है ‘गुरु’ 

इंस्टाग्राम के जरिए, निर्देशक अयान मुखर्जी ने महान अभिनेता को ब्रह्मास्त्र का हिस्सा बनने और "हमारे गुरु को अपनी सुंदर ऊर्जा देने" के लिए धन्यवाद दिया। अयान ने बिग बी को "भारतीय सिनेमा का महानतम" कहा। अयान मुखर्जी ने आगे लिखा है, 'मेरी पहली बार अमिताभ बच्चन से मुलाकात 2016 में हुई थी, तब हम ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा कर रहे थेl उन्होंने मुझसे कहा कि वह प्राचीन भारतीय अस्त्र को लेकर हमेशा से उत्सुक और प्रभावित रहे हैंl'

ये भी पढ़ें ब्रह्मास्त्र में दिखे शाहरुख खान? फ़िल्म के टीजर में त्रिशूल वाले किरदार पर हो रही कुछ ऐसी चर्चा

अयान मुखर्जी आगे कहते है, 'इंडियन स्पिरिचुअलिटी और मॉडर्न इंडिया का यह संगम उन्हें काफी पसंद आया और मेरे सौभाग्य के कारण उन्होंने फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम करना स्वीकार कियाl उन्होंने इसके साथ फिल्म का भाग्य भी बदल दियाl उन्होंने गुरु की भूमिका के लिए काफी कड़ी मेहनत की हैl आज मेरे मन में उनके प्रति काफी श्रद्धा और उत्साह हैl आज हम गुरु का पोस्टर जारी कर रहे हैंl इसके साथ उन्होंने संस्कृत का श्लोक 'गुरुर्साक्षात परब्रह्म तस्मै ‍श्री गुरुवे नम:' लिखा हैl

देखिये अमिताभ बच्चन का पोस्टर 

ये भी पढ़ें:  दक्षिण की चार भाषाओं में 'ब्रह्मास्त्र' पेश करेंगे एस एस राजामौली

आपको बता दें फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज हो रहे है जिसमें गुरु के और भी रूप देखने को मिलेंगेl अयान मुखर्जी के ट्रेलर को 13000  से ज्यादा लाइक मिल चुके हैंl वहीं इस पर 68 से ज्यादा कमेंट किए गए हैंl कई लोगों ने वाओ, हर हर महादेव, बच्चन और ब्रह्मास्त्र जैसे कमेंट किए हैंl इसके बीच यह फ़िल्म 9 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया, रणबीर और अमिताभ के अलावा मौनी रॉय और नागार्जुन भी हैं।

English : Brahmastra: First Look Poster Of Amitabh Bachchan As Guru Is Out

 

Tags:
Brahmastra , Brahmastra Trailer , Brahmastra First Look , Amitabh Bachchan , Amitabh Bachchan First Look , Alia Bhatt , Ranbir Kapoor , Brahmastra Release Date , Brahmastra Star Cast

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD