Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बिरला मंदिर में विशेष पूजा, जे.पी. नड्डा बोले-स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला ऐतिहासिक दिन हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता : हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची : मोहन यादव पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूरे पर देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, नेताओं ने की दीर्घायु की कामना भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत

 

'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार

Alia Bhatt, Bobby Deol, Alpha, Alpha Teaser, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 15:44 IST

यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म 'अल्फा' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई थी। खास बात यह है कि यह स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी एक महिला जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। करीब एक मिनट 55 सेकेंड्स का यह टीजर एक्शन, सस्पेंस, इमोशन्स और बड़े मिशन की झलकियों से भरपूर है।

टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है और दर्शक आलिया भट्ट के नए अवतार की तारीफ कर रहे हैं। टीजर की शुरुआत में बॉबी देओल और आलिया भट्ट एक शानदार रेस्तरां में बैठे दिखाई देते हैं। बॉबी आलिया के पिता की भूमिका में हैं। यह आलिया के 18वें जन्मदिन का अवसर होता है। शुरुआत में सब कुछ एक सामान्य पिता-बेटी के सेलिब्रेशन जैसा लगता है, लेकिन कुछ ही पलों में कहानी नया मोड़ ले लेती है।

बॉबी देओल अपनी बेटी को एक कार्ड देते हैं, जिस पर एक कमरे का नंबर लिखा होता है। जब आलिया उससे जुड़ा सवाल पूछती हैं, तब पता चलता है कि यह कोई गिफ्ट नहीं, बल्कि उनका पहला मिशन है। यहीं से टीजर का रोमांच बढ़ना शुरू हो जाता है। बॉबी देओल अपनी बेटी से कहते हैं कि जिस दिन का इंतजार था, वह आ गया है।

उन्होंने उसे बचपन से जिस मकसद के लिए तैयार किया था, अब उसे पूरा करने का समय आ गया है। इसके बाद टीजर में आलिया का बिल्कुल अलग अवतार दिखाई देता है। वह दुश्मनों पर कभी चाकू से वार करती हैं, तो कभी सिर पर गोली चलाती हैं। वह कई खतरनाक एक्शन करती नजर आ रही हैं। टीजर में 'अल्फा' नाम से एक सीक्रेट प्रोग्राम से रूबरू कराया जाता है, इसके तहत देश की अगली पीढ़ी के योद्धाओं को तैयार किया जाता है।

टीजर में जहां आलिया भट्ट का एक्शन सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है, वहीं बॉबी देओल का रहस्यमयी अंदाज भी लोगों को प्रभावित कर रहा है। हालांकि फिल्म में शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं, लेकिन इस टीजर में उनकी झलक नहीं दिखाई गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनके किरदारों से जुड़े अलग प्रोमो या पोस्टर सामने आ सकते हैं।

'अल्फा' यश राज फिल्म्स के लोकप्रिय स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इससे पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी फिल्में इस यूनिवर्स का हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है, जबकि निर्देशन शिव रवैल ने किया है। पहले इस फिल्म को 10 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट 3 जुलाई 2026 तय की गई है।

 

Tags: Alia Bhatt , Bobby Deol , Alpha , Alpha Teaser , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD