Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इतिहास को जानने के लिये पुरा अभिलेखों का बड़ा महत्व : गोविंद ठाकुर

राज्य अभिलेखागार ने किया है 30 हजार पुरा-अभिलेखों का संरक्षण

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इतिहास की जानकारी के लिये पुरा-अभिलेखों का बड़ा महत्व है। अभिलेखों के माध्यम से तत्कालीन शासन व्यवस्था, राजनीति, अर्थव्यवस्था व सामाजिक तथा सांस्कृतिक परिवेश का पता लगाया जा सकता है। वह गुरूवार को कुल्लू के देवसदन में कला व भाषा एवं संस्कृति विभाग के राज्य आर्काईव विंग द्वारा अंन्तराष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। 

उन्होंने इस अवसर पर विभाग द्वारा पुरा अभिलेखों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और इसमें गहन रूचि ली। गोविंद ठाकुर ने कहा कि किसी भी देश के प्राचीन इतिहास की जानकारी के लिये विभिन्न प्रकार के स्त्रोंतों की आवश्यकता पड़ती है। इनमें अभिलेखों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि भातर में पंाची शताब्दी ईसा पूर्व के अभिलेख मौजूद हैं। 

इनमें संस्कृत के अलावा तमिल, कन्नड़ व तेलगू भाषाओं में अभिलेख मिले हैं। सम्राट अशोक के अभिलेख इतिहासकारों के लिये काफी मददगार साबित हुए हैं। उन्होंने हिमाचल राज्य अभिलेखागार द्वारा 30 हजार से अधिक अभिलेखों के संरक्षण के लिये विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्य काफी मुश्किल था। 

जगह-जगह से बिखरे पड़े अभिलेखों का संग्रहण कर उन्हें क्रमबद्ध किया गया। भाषा एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि इतिहास के बच्चों को ये अभिलेख काफी कारगर सिद्ध हो सकते हैं। यह अच्छी बात है कि अब अभिलेखों का डिजिटाईजेशन किया जा रहा है और अभी तक लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। 

जल्द ही प्रदेश में मौजूद अभिलेख ऑनलाईन जनमानस व शोधकर्ताओं के लिये उपलब्ध होंगे। भाषा एवं संस्कृति विभाग के अभिलेखागार विंग के उपनिदेशक प्रेम प्रसाद शर्मा ने स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल राज्य अभिलेखागार की स्थापना वर्ष 1986 में इस उद्देश्य से की गई कि हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक एंव लिखित धरोहर जो हिमाचल प्रदेश राज्य के गठन से पूर्व विभिन्न रियासतों, सामंतों व उनके उत्तराधिकारियों तथा प्रशासनिक संस्थनों में बिखरी पड़ी थी, उसका एकत्रीकरण कर राज्य की लिखित धरोहर को संरक्षित किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संरक्षित पुरा अभिलेखों के माध्यम से हर वर्ष देश-प्रदेश के सैंकड़ों शोधकर्ता अपने शोध विषयों से संबंधित शोध सहायता प्राप्त कर रहे हैं और यह कार्य निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार की समस्त अभिलेख सर्जक संस्थानों में ऐतिहासिक दस्तावेजों का निरीक्षण, चयन तथा हस्तांतरण जारी है, क्योंकि प्रादेशिक कानून एवं संहिताओं के अनुसार कोइ भी पुरालेख नष्ट करने से पूर्व राज्य अभिलेखागार की अनुमति जरूरी है।

पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर, इतिहासकार एवं लेखक डॉ. सुरत ठाकुर, दानवेन्द्र सिंह, तरूण बिमल, शिव चंद, रेखा गुलेरिया सहित विभिन्न स्कूलों के इतिहास के छात्र-छात्राएं व अन्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD