Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : गतका प्रतियोगिता में पंजाब के लड़के और चंडीगढ़ की लड़कियां रहीं विजेता

16 राज्यों के 250 से अधिक गतका खिलाड़ियों ने 64 पदकों के लिए तीन दिन किये मुकाबले

Gatka, Khelo India Youth Games, Panchkula, Haryana, Punjab, Gatka Championship, National Gatka Competition, New Delhi, Dr. Pritam Singh, Director Sports, Chandigarh University, Gharuan, National Gatka Association Of India, NGAI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकुला , 07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के पंचकुला में भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लड़कों की श्रेणी में पंजाब ने ओवरआल चैंपियनशिप जीती, जबकि हरियाणा दूसरे और नई दिल्ली के लड़के तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में चंडीगढ़ ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती जबकि पंजाब दूसरे और नई दिल्ली की लड़कियां तीसरे स्थान पर रही।

देश के सबसे पुराने पंजीकृत गतका संगठन, नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 16 विभिन्न राज्यों के 250 से अधिक गतका खिलाड़ियों ने इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत की।आज यहां मीडिया से बातचीत दोरान यह जानकारी देते हुए खेलो इंडिया गेम्स के गतका प्रतियोगिता प्रबंधक डॉ. प्रीतम सिंह निदेशक खेल, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय घरुआं, मोहाली ने बताया कि नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल के संरक्षण में इस तीन दिवसीय गतका प्रतियोगिताओं के दौरान विभिन्न राज्यों के गतका खिलाड़ियों में बेमिसाल उत्साह था ओर गतका एसोसिएशन की जजमेंट टीम सहित सभी रेफरीओं ने नियमानुसार अपने कर्तव्यों को निभाया।

उन्होंने बताया कि गतका के इतिहास में पहली बार ऑनलाइन स्कोरिंग परिणाम प्रदान करने के लिए गतका कम्प्यूटरीकृत कार्यक्रम लागू किया गया जिससे प्रतियोगिताओं के दौरान दर्शकों के लिए डिजिटल स्कोरबोर्ड पर एक साथ मैच के परिणाम प्रदर्शित किए गए जिसका पूरा श्रेय नेशनल गतका एसोसिएशन को और इसके अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल को जाता है जिन्होंने ५.५० लाख रुपये की लागत वाले कम्प्यूटरीकृत कार्यक्रम की तैयारी के लिए अथक प्रयास किया है।

खेलो इंडिया गेम्स के दौरान गतका प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

गतका सिंगल सोटी इंडिविजुअल इवेंट (लड़के): पंजाब का गुरसागर सिंह, विजेता, हरियाणा का पारसप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान जबकि जम्मू-कश्मीर के इकमीत सिंह और चंडीगढ़ के तेज प्रताप सिंह जस्सर ने संयुक्त तीसरा स्थान लिया।

गतका फ्री सोटी इंडिविजुअल इवेंट (लड़के): पंजाब के वीरू सिंह ने पहला स्थान, छत्तीसगढ़ के रणबीर सिंह ने दूसरा स्थान, जबकि नई दिल्ली के मनजोत सिंह और गुजरात के युवराज सिंह ने संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया।

गतका सोटी टीम इवेंट (लड़के): हरियाणा के इंद्रजीत सिंह, कृष और जशनप्रीत सिंह ने पहला स्थान, चंडीगढ़ के गुरचरण सिंह, जीवनजोत सिंह और तेजप्रताप सिंह जस्सर ने दूसरा स्थान, आंध्र प्रदेश के मेरुगु महेंद्र, मुपलना वेंकटेश और दुर्गा प्रसाद जबकि नई दिल्ली का अमरजीत सिंह, नवजोत सिंह और मनप्रीत सिंह संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।

गतका फ्री सोटी टीम इवेंट (लड़के): पंजाब के अर्शदीप सिंह, अमरदीप सिंह और भूपिंदरपाल सिंह ने पहला स्थान, नई दिल्ली के मगनजोत सिंह, तरनजीत सिंह और हरनेक सिंह ने दूसरा स्थान जबकि जम्मू और कश्मीर के प्रभजोत सिंह, गुरलीन सिंह, मनमृत सिंह ओर छत्तीसगढ़ का रणवीर सिंह, गुरकीरत सिंह और अंशदीप सिंह संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियाँ:

गतका सोटी इंडिविजुअल इवेंट में चंडीगढ़ की रवलीन कौर ने पहला, हरियाणा की अजमीत कौर ने दूसरा, जबकि नई दिल्ली की पायल कौर और महाराष्ट्र की विजय लक्ष्मी ने संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया।गतका फ्री सोटी व्यक्तिगत स्पर्धा में पंजाब की सुमनदीप कौर प्रथम, चंडीगढ़ की अर्शदीप कौर द्वितीय जबकि राजस्थान की भाविका और नई दिल्ली की मनप्रीत कौर ने संयुक्त तीसरा स्थान प्राप्त किया।

गतका सोटी टीम इवेंट में चंडीगढ़ की रवलीन कौर, गुरनूर कौर और अर्शदीप कौर ने पहला, हरियाणा की जसकीरत कौर, हरप्रीत कौर और भानु ने दूसरा, नई दिल्ली की गुरमीत कौर, जशनप्रीत कौर, इकजोत कौर जबकि पंजाब की कमलप्रीत कौर, जसप्रीत कौर और परनीत कौर ने तीसरा स्थान साझा किया।

गतका  फ्री सोटी टीम इवेंट में पंजाब की हरमीत कौर, रणदीप कौर और बीरपाल कौर ने पहला, नई दिल्ली की हर्षदीप कौर, खुशी कौर और हर्षप्रीत कौर ने दूसरा, उत्तराखंड की सृष्टि खन्ना, सिमरदीप कौर, हरलीन कौर जबकि महाराष्ट्र की जान्हवी खिश्ते, नंदनी नारायण पारदे और शुभांगी अंबुरे ने तीसरा स्थान साझा किया।

 

Tags: Gatka , Khelo India Youth Games , Panchkula , Haryana , Punjab , Gatka Championship , National Gatka Competition , New Delhi , Dr. Pritam Singh , Director Sports , Chandigarh University , Gharuan , National Gatka Association Of India , NGAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD