Khuda Haafiz 2 Trailer: अपनी लापता बेटी की तलाश में भटकते हुए नजर आए विद्युत जामवाल

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

Khuda Haafiz 2 Trailer: अपनी लापता बेटी की तलाश में भटकते हुए नजर आए विद्युत जामवाल

Khuda Haafiz 2 Trailer: देखिये विद्यूत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म 'खुदा हाफिज 2 -अग्निपरिक्षा' (KHUDA HAAFIZ 2 - Agni Pariksha ) एक्शन-इमोशन से भरा शानदार ट्रेलर

Khuda Haafiz Chapter 2 , Khuda Haafiz Chapter 2 Agni Pariksha , Khuda Haafiz Chapter 2 Trailer , Khuda Haafiz Chapter 2 Release Date , Vidyut Jammwal , Shivaleeka Oberoi , Faruk Kabir , Upcoming Bollywood Movies in 2022
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

Khuda Haafiz 2 Trailer:विद्युत जामवाल  (Vidyut Jammwal) की फिल्म 'खुदा हाफिज 2 -अग्निपरिक्षा' (KHUDA HAAFIZ 2 - Agni Pariksha ) एक्शन-इमोशन से भरा शानदार ट्रेलर आज निर्माताओं ने रिलीज़ कर दिया है। फिल्म, जिसमें विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय हैं, फारुक कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म (Action Thriller Film) है। खुदा हाफिज चैप्टर 2 - अग्नि परीक्षा 8 जुलाई को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म का निर्माण कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, स्नेहा बिमल पारेख और राम मीरचंदानी ने पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले किया है।

ट्रेलर में फिल्म की कहानी 

फिल्म के ट्रेलर में नरगिस (Nargis) और समीर (Sameer) की कहानी को आगे बढ़ते दिखाया गया है।नरगिस को वापस देश वापस लेकर आने के बाद समीर यानी की विद्यूत उसे फिर से आम जिंदगी जीने के लिए प्रोत्साहित करते दिखते हैं। इसमें समीर अपनी नरगिस को वापस पाने के लिए एक बच्ची को गोद लेते हैं.. और तीनों साथ में एक बार फिर जिंदगी शुरू करते हैं।

लेकिन इस बार भी समीर की खुशहाल जिंदगी को किसी की बुरी नजर लग जाती है और साडी कहानी बदल जाती है। होता ये है कि एक दिन स्कूल से उनकी बेटी नंदीनी को कुछ लोग किडनैप कर के ले जाते हैं। इसके बाद शुरू होता है पिता का संघर्ष। एक पिता जो अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है वो उसे सही सलामत वापस लाने के लिए हर कोशिश करता भटकता हुआ नजर आता है। 

अपनी बेटी की तलाश में निकले विद्युत जामवाल ट्रेलर के आखिर में एक डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं, 'अपराध सहना और अपराध करना दोनों पाप हैं. मुझे बस अपनी बेटी चाहिए।" यानि फिल्म के ट्रेलर को देखकर हम आईडिया लगा सकते हैं कि फिल्म में इमोशन और एक्शन दोनों का जबरदस्त तड़का हैं जो दर्शकों को अच्छा लग सकता है। इसी के साथ अगर आपने फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा तो इसे नीचे जरूर देखें। 

ये भी पढ़ें: Khuda Haafiz 2: विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाब

बता दें कि, पहले इस फिल्म को 17 जून को सिनेमा घरों में रिलीज़ होना था लेकिन निर्माताओं ने इसकी डेट को लेकर बदलाब किया जो अब 8 जून को बड़े पर्दे पर आने वाली है इसके अलावा यह एक्शन थ्रिलर फिल्म (Action Thriller Film) साल 2020 में रिलीज हुई थी जो अब ये  'खुदा हाफिज' का सीक्वल (Khuda Haafiz Sequel) लेकर आएं है।

English : Khuda Haafiz 2 Trailer: Vidyut Jammwal Is Seen Wandering In Search Of His Missing Daughter

 

Tags: Khuda Haafiz Chapter 2 , Khuda Haafiz Chapter 2 Agni Pariksha , Khuda Haafiz Chapter 2 Trailer , Khuda Haafiz Chapter 2 Release Date , Vidyut Jammwal , Shivaleeka Oberoi , Faruk Kabir , Upcoming Bollywood Movies in 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD