Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

शरीर पर पिघली हुई मोम डालकर विद्युत जामवाल ने दिखाया 'योद्धा' का असली दम

Vidyut Jammwal, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 15:39 IST

मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी शानदार अदाकारी और एक्शन सीन्स, फिटनेस और मार्शल आर्ट कलारीपयट्टु के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मंगलवार को इसी का नमूना पेश करते हुए अभिनेता ने एक हैरतअंगेज वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे स्टेज पर बैठे हैं। 

बैकग्राउंड में संगीत बज रहा है और उनके सामने दो बड़ी मोमबत्तियां जल रही हैं। वे पहले मोमबत्तियों को झुकाकर पिघली हुई गर्म वैक्स सीधे अपने चेहरे और शरीर पर डालते हैं। वीडियो शेयर कर अभिनेता ने लिखा, "प्राचीन कलारीपयट्टु और योग का सम्मान, जो हमें अपनी सीमाओं से ऊपर उठना सिखाते हैं। मोमबत्ती का प्रयोग और आंखों पर पट्टी, यह योद्धा की ताकत का प्रतीक है।"

अभिनेता की पोस्ट देख सभी हैरान हैं। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी। बता दें कि अभिनेता एक प्रशिक्षित और विश्व-प्रसिद्ध मार्शल आर्टिस्ट हैं। अभिनेता की फिल्मों में उनके स्टंट देखने को मिलता है। वे कलारीपयट्टू सहित कई मार्शल आर्ट्स (जैसे वुशु, क्राव मागा) में माहिर हैं। इसकी ट्रेनिंग उन्होंने बचपन से ही ली है, और उन्हें विश्व के शीर्ष मार्शल आर्टिस्टों में से एक माना जाता है।

अभिनेता जल्द ही हॉलीवुड में फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' से डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका पहला लुक मेकर्स ने कुछ समय पहले ही रिवील कर दिया था। फर्स्ट लुक में अभिनेता पहले से थोड़ा अलग लग रहे हैं। इसमें वे योगी धल्सिम की भूमिका में नजर आएंगे। लुक की बात करें तो वे बाल्ड (गंजे) नजर आ रहे हैं। वे मार्शल आर्ट की एक पोजिशन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथों, पैरों, गले और कानों में अजीब से भारी आभूषण पहने हुए हैं। सिर और चेहरे पर लाल रंग से लाइनें भी बनी हुई हैं। फिल्म का निर्देशन ‘बैड ट्रिप’ और ‘आर्डवार्क’ ने किया है।

 

Tags: Vidyut Jammwal , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD