Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

विद्युत जामवाल की ''क्रैक- जीतेगा तो जियेगा' एक्शन फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Vidyut Jammwal, Nora Fatehi, Arjun Rampal, Amy Jackson
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 23 Feb 2024

Last updated on: Feb 23, 2024, 00:00 IST

क्रैक - जीतेगा तो जियेगा !

डायरेक्टर : आदित्य दत्त 

कास्ट : विद्युत जामवाल , नोरा फतेही , अर्जुन रामपाल , एमी जैक्सन 

ड्यूरेशन : 156.48 मिनट 

स्टार : 4

'सिद्धू' (विद्युत जामवाल) के साथ मुंबई में चलती लोकल ट्रेन में रोमांचक लेकिन खतरनाक स्टंट करते हुए शुरुआत करते हुए, फिल्म क्रैक आपको हाई-ऑक्टेन एक्शन की दुनिया में ले जाती है। फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन, बेहतरीन स्टंट कोरियोग्राफी और विस्फोटक दृश्यों से भरपूर ऑडियंस को एक सिनेमेटिक अनुभव देती है जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। 

फिल्म में एक्शन के साथ साथ एक इमोशनल कहानी भी है। फिल्म की कहानी सिद्धू की है जो मुंबई में रहता है।उसकी ज़िन्दगी में एक ही मकसद है - अंडरग्राउंड एक्सट्रीम स्पोर्ट्स प्रतियोगिता जीतना। यह प्रतियोगिता खतरों से भरी होती है लेकिन उसने अपने भाई को इसी प्रतियोगिता में खोया था इसलिए उसको जीतना ही उसकी ज़िन्दगी का मूल है। 

इसमें उसके परिवार से उसका साथ कोई नहीं देता लेकिन वह अकेला ही निकल पड़ता है अपने उद्देश्य को पूरा करने। इस मैदान को जीतने वह पोलैंड पहुँचता है जहाँ देव (अर्जुन रामपाल )से उसकी मुलाकात होती है।मैदान पर पूरी तरह से देव का नियंत्रण होता है। जैसे जैसे सिद्धू मैदान की दुनिया में अंदर घुसता है उसको इसके खतरनाक रहस्यों के बारे में मालूम पड़ता है। 

सबसे बड़ा रहस्य उसकी भाई की मौत के पीछे देव का हाथ। देव के रहस्यों को उजागर करने में उसका साथ देती है पैट्रिशिया नोवाक (एमी जैक्सन) .वह  देव के खिलाफ सिद्धू के प्रतिशोध में उसकी मदद करती है और जोखिम को और भी अधिक बढ़ा देती है।

फिल्म के अंत में देव और सिद्धू के बीच एक शोडाउन होता है जो आपको अचंभित कर देगा। इसमें विस्फोटक एक्शन , कमाल की स्टंट कोरियोग्राफी हर एक्शन सिनेमा के प्रेमी को इम्प्रेस करेगी। पूरी तरह से फिल्म क्रैक ऑडियंस के लिए एक रोमांचक सवारी है जो अपने एक्शन और सम्मोहक कहानी से अंत तक उन्हें जोड़ कर रखती है। 

फिल्म का एक्शन फिल्म की जान है। विद्युत मार्शल आर्ट में विशेषता रखते है और हर बार  की तरह अपने स्टंट्स से वह ऑडियंस को पूरा इम्प्रेस करते है। भारतीय एक्शन सिनेमा के इतिहास में उनसे बेहतर एक्शन हीरो नहीं हुआ। यह फिल्म निश्चित रूप से भारतीय सिनेमा की स्टंट रेंज की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है।

फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट ने बहुत अच्छा काम किया है। नोरा फतेही, एमी जैक्सन दोनों ने ही अपने रोल को ईमानदारी से निभाया है। अर्जुन रामपाल को 'ॐ शांति ॐ' में विलेन के रूप में बहुत प्यार मिला था और इस बार भी उन्हें बहुत प्यार मिलने वाला है। 

फिल्म का  स्क्रीनप्ले काफी मजबूत है जिसको आदित्य दत्त, रेहान खान , सरीम मोमिन और मोहिंदर प्रताप सिंह ने लिखा है। जूही तालमकी फिल्म की प्रोडक्शन डिजाइनर है और उनका काम एक नंबर है। फिल्म में छः गाने है और उनकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य और राजू खान ने की है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक सस्पेंस को बढ़ाता है। कुल मिलकर फिल्म आपको किसी भी रूप में निराश नहीं करेगी। 

विद्युत जामवाल और एक्शन हीरो फिल्म्स द्वारा निर्मित, "क्रैक "आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। यह फिल्म एक्शन सिनेमा के प्रशंसकों के लिए अवश्य देखी जाने वाली फिल्म है, जिसमें लुभावने और हैरतअंगेज एक्शन दृश्यों  है जो दर्शकों को रोमांचित कर देंगे।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Vidyut Jammwal , Nora Fatehi , Arjun Rampal , Amy Jackson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD