Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

विद्युत जामवाल ने संस्कृत में दिया भाषण, बोले- ‘योग ने दी मेरी जिंदगी को दिशा’

Vidyut Jammwal, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 16:00 IST

एक्शन स्टार और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल ने बुधवार को बेंगलुरु में स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उद्घाटन समारोह में शिरकत किया, जहां उन्होंने संस्कृत में भाषण दिया। अभिनेता ने योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताते हुए फैंस को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "नशे से दूर रहना चाहिए। यह जिंदगी के हानिकारक है।

कलारीपयट्टु के एक्सपर्ट विद्युत ने कहा, "योग भारत की धरोहर है। पतंजलि के योग सूत्रों ने मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव डाला। संस्कृत में यह संदेश देना, जो योग ग्रंथों की मूल भाषा है, मेरे लिए एक शिष्य की तरह अपनी परंपरा को सम्मान देने जैसा है, जिसने मेरी जिंदगी, अनुशासन और उद्देश्य को आकार दिया।"समारोह की अध्यक्षता योग गुरु एच.आर. नागेंद्र और कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने की। 

नागेंद्र ने अपने मुख्य भाषण में योग के समग्र स्वास्थ्य पर पड़ने वाले महत्व पर प्रकाश डाला। यह उद्घाटन समारोह एक सप्ताह तक चलने वाले सीजन, वर्कशॉप और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का शुभारंभ था, जिसमें योग के प्राचीन विज्ञान के लिए समर्पित चिकित्सक, शोधकर्ता और नेता शामिल हुए।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है, जिसे साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने अपनाया था। 

इसकी पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 2014 के संयुक्त राष्ट्र संबोधन में की थी और इस प्रस्ताव को 177 देशों का समर्थन मिला, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।विद्युत के अभिनय करियर पर नजर डालें तो साल 2011 में तेलुगू फिल्म 'शक्ति' से उन्होंने शुरुआत की और उसी साल बॉलीवुड में 'फोर्स' के साथ डेब्यू किया।जामवाल साल 2013 में मार्शल आर्ट्स फिल्म 'कमांडो' में पहली बार मुख्य भूमिका में दिखे थे। 

वह 'बिल्ला 2', 'बादशाहो', 'कमांडो 2', 'यारा', 'कमांडो 3' और 'सनक' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं।हाल ही में वह स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 'क्रैक - जीतेगा तो जिएगा' में दिखे, जिसमें उनके साथ अभिनेता अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।विद्युत जल्द ही तमिल एक्शन-थ्रिलर 'मद्रासी' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। इसमें उनके साथ शिवकार्तिकेयन, रुक्मिणी वसंत, बिजु मेनन अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Vidyut Jammwal , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD