Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चार देशों के छह हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल राजनयिकों द्वारा एलपीयू का दौरा

अतिथि भारत में घाना, नाइजीरिया, जाम्बिया और मलावी के दूतावासों के आला अधिकारी और प्रतिनिधि थे

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Ghana, Nigeria, Zambia, Malawi, Grace Tiyanjane Chup, Lubinda N. Mwitumwa, Eric Amoako Missah, Sebastian Beliwine, Christopher Okeke, Grace
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

चार  देशों  के छह हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय  राजनयिकों  ने आज  लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) परिसर  का दौरा किया |  भारत में चार  देशों-घाना, नाइजीरिया, जाम्बिया और मलावी  के दूतावासों से आने  वाले ये सभी उच्च अधिकारी और प्रतिनिधि थे। इन सभी ने विश्वविद्यालय के शांति देवी  मित्तल सभागार में स्नातक  बने अफ्रीकी विद्यार्थियों के साथ गहन बातचीत की। अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधिमंडल  में मलावी मिशन के लिए उप उच्चायुक्त (नई दिल्ली) सुश्री ग्रेस तियानजने चुपा;  जाम्बिया उच्चायोग के द्वितीय सचिव श्री लुबिंदा एन मवितुंवा ; घाना उच्चायोग के पहले सचिव/कांसुलर प्रमुख, श्री एरिक अमोको मिसाह; घाना उच्चायोग के ही चांसरी के प्रमुख/मंत्री श्री सेबेस्टियन बेलीविने; हाई कमीशन ऑफ़ द रिपब्लिक ऑफ़ नाइजीरिया के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री, श्री क्रिस्टोफर ओकेके; तथा  यहां (नाइजीरिया) के ही प्रशासन अताशे 'श्री बेलो इब्राहिम ।

महामहिम सुश्री ग्रेस की अध्यक्षता में, प्रतिनिधियों ने विभिन्न देशों के अफ्रीकी विद्यार्थियों  को एलपीयू में प्राप्त उनके मूल्य आधारित शिक्षा के पेशेवर डोमेन में श्रेष्ठता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को वैश्विक समाज में चुनौतियों को अपने माता-पिता, परिवारों, देशों, अल्मा  मेटर और पूरे विश्व में नाम और  प्रसिद्धि  कमाने के लिए अवसरों में बदलने के लिए निर्देशित किया गया । इस अवसर पर 69 अफ्रीकी विद्यार्थियों को उनकी अकादमिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया गया

सभी प्रतिनिधियों ने एलपीयू में शैक्षिक प्रयासों  और बुनियादी ढांचे की  सराहना की और अफ्रीकी विद्यार्थियों  को  उनके उज्ज्वल करियर के सही रास्ते पर लाने के लिए  एलपीयू  के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। कोविड  दिनों  के कठोर क्षणों को याद करते हुए, और उस अवधि के दौरान एलपीयू के माध्यम से अफ्रीकी विद्यार्थियों  को कई तरह से मिली मजबूत मदद को याद करते हुए, उन्होंने अफ्रीकी विद्यार्थियों  की स्नेहपूर्ण देखभाल के लिए भी एलपीयू की बहुत सराहना की।

इससे पहले एलपीयू कैंपस में सम्मानित प्रतिनिधिमंडल का एलपीयू के प्रो वाइस चांसलर  प्रो डॉ संजय मोदी ने स्वागत किया। डॉ मोदी ने सम्मानित अतिथियों को एलपीयू में अफ्रीकी विद्यार्थियों  को नौकरियों, उद्यमिता, इंटर्नशिप आदि पर सलाह देने के लिए अपनाए गए विभिन्न प्रयासों के बारे में अवगत कराया। समारोह  के समापन  समय के दौरान, अफ्रीकी विद्यार्थियों  ने सामाजिक महत्व, एकता, जागृति और प्रचार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Ghana , Nigeria , Zambia , Malawi , Grace Tiyanjane Chup , Lubinda N. Mwitumwa , Eric Amoako Missah , Sebastian Beliwine , Christopher Okeke , Grace

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD