Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

‘आप’ उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में संगरूर उपचुनाव के लिए भरा नामांकन

गुरमेल सिंह जमीन से जुड़े व्यक्ति, संगरूर के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार - सीएम मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Gurmail Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2022

Last updated on: Jun 04, 2022, 00:00 IST

संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को संगरूर के पार्टी के जिला इंचार्ज गुरमेल सिंह को उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। संगरूर लोकसभा के लिए 23 जून को चुनाव होना है।आप उम्मीदवार के नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ‘आम लोगों’ की  पार्टी है। गुरमेल को संगरूर उपचुनाव से उम्मीदवार घोषित करना इसका प्रमाण है।

सीएम मान ने गुरमेल पर भरोसा जताते हुए कहा कि गुरमेल जमीन से जुड़े नेता हैं। पिछले कई सालों से संगरूर के लोगों की सेवा कर रहे हैं। वह संगरूर के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।गुरमेल सिंह ने गणित में स्नातकोत्तर के साथ एमबीए भी किया है। राजनीति में आने से पहले वह एक शिक्षक थे। वह 2018 तक जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते थे।पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि गुरमेल सिंह 2015 में भवानीगढ़ ब्लॉक के सर्कल प्रमुख बने। बाद में 2018 में घराचों गांव के सरपंच चुने गए। वर्ष 2021 में 'आप' ने उन्हें  संगरूर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए गुरमेल ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य संगरूर लोकसभा क्षेत्र का विकास करना और राज्य को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के सीएम भगवंत मान के मिशन को आगे बढ़ाना है।उन्होंने संगरूर के लोगों को भरोसा दिया कि सांसद चुने जाने के बाद वह संसद में पंजाब के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे।बता दें कि हाल में हुए पंजाब विधानसभा चुनावों में धुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीत के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। मान ने 2014 और 2019 में दोनों लोकसभा चुनावों में संगरूर सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Gurmail Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD