Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

सिद्धू मूसेवाला के कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे : भगवंत मान

मेरे लिए पंजाबियत और इंसानियत अहम, जो भी राजनीति करना चाहते हैं, उनको शर्म आनी चाहिए

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Shubhadeep Singh, Sidhu Moosewala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मूसा (मानसा) , 03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रण लिया कि नौजवान गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे। परिवार के साथ दुःख साझा करने के लिए सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गाँव पहुंचे मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि पुलिस को सिद्धू मूसेवाला के कत्ल संबंधी अहम सबूत मिले हैं और वह दिन दूर नहीं जब इस घृणित कत्ल के दोषियों को पकड़ लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू एक प्रतिभाशाली कलाकार था, जिसके पास हरेक को मनमोहक करने आवाज़ और कमाल की सृजनात्मकता थी। 

उन्होंने कहा कि मूसेवाला की अचानक और दुःखद मौत से संगीत जगत को ख़ास तौर पर उसके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। भगवंत मान ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को जल्दी से जल्दी पकड़ने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। पंजाबियत और इंसानियत को अपनी सबसे पहली प्राथमिकता बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए। भगवंत मान ने चिंता प्रकटायी कि कुछ लोग इस युवा गायक की दुखद हत्या पर बेशर्मी से राजनीति कर रहे हैं, जो अनावश्यक और ऐतराज़योग्य है। 

उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं, जो पहले इस महान गायक की अलग-अलग मसलों पर ज़ोर-शोर से आलोचना करते थे परन्तु अब घटिया प्रचार के लिए मगरमच्छ के अश्रु बहाव रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पहले ही ऐसे तथाकथित चौधरी नेताओं के भद्दे हथकंडों से वाकिफ़ हैं और वह इनके छलावे में नहीं आऐंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डी.जी.पी. को पहले ही इस केस की जांच तेज़ करने के लिए कह दिया है जिससे दोषियों को पकड़ा जा सके। भगवंत मान ने यह भी कहा कि परिवार की माँग पर उन्होंने पहले ही इस मामले की हाई कोर्ट के मौजूदा जज के नेतृत्व में न्यायिक जांच के लिए कार्यवाही आरंभ कर दी है। 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार इस कत्ल के अपराधियों को पकड़ने के लिए शुरू से पूरे ज़ोर -शोर से कोशिशें कर रही है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दुख प्रकट करते हुये भगवंत मान ने कहा कि यह मौत राज्य के लिए बड़ा घाटा है और परमात्मा से बख़्शीश प्राप्त इस कलाकार की हत्या से जो घाटा पड़ा है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने परमात्मा के आगे अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें और पीछे रहे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करें।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Shubhadeep Singh , Sidhu Moosewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD