कानपुर हिंसा: पत्थरबाजी के बाद बमबाजी.. एक्शन में CM योगी, कहा- उपद्रवियों को छोड़ना मत

Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

कानपुर हिंसा: पत्थरबाजी के बाद बमबाजी.. एक्शन में CM योगी, कहा- उपद्रवियों को छोड़ना मत

Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting, KAnpur Protest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अल्पसंख्यक समुदाय की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया है। पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की की गई विवादित टिप्पणी के बाद शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद नई सड़क पर प्रदर्शन के बाद जमकर बवाल हुआ। पथराव कर कई गाड़ियां तोड़ दी गई पर फायरिंग के साथ बमबाजी भी हुई। पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पर डीएम और संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा और पैदल मार्च करते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया।

उधर, सीएम योगी ने सख्‍त कार्रवाई के न‍िर्देश दिए हैं। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी उपद्रव करता दिखे उसे छोड़ना मत। वहीं पुलिस ने अपनी कार्रवाही शुरू भी कर दी है। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा मोहम्मद साहब पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद नई सड़क पर लोगों की भीड़ जुटने शुरू हो गई। आरोप है कि प्रदर्शन के बाद वर्ग विशेष की ओर से पथराव शुरू हो गया जवाब में दूसरी तरफ से भी पथराव किया गया। उपद्रवियों ने पथराव के साथ ही फायरिंग व बमबाजी भी की। बवाल की सूचना पर भारी फोर्स के साथ ही डीएम नेहा शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के साथ कई सर्किल के एसीपी और पीएसी समित भारी फोर्स मौके पर पहुंचा।

इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को समझाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। माहौल को देखते हुए इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां बाजार बंद करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसलिए यतीमखाना चौराहे के पास पथराव किया गया। ये बाजार बंद नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में मुस्लिम संगठनों की ओर से बुलाया गया था। लेकिन इसके बाद दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई है और दो लोगों के घायल होने की खबर है यहां सैकड़ों लोगों ने पथराव किया है। हालात पर काबू पाने के लिए मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई l

 

Tags: Crime News , Crime News India , Hindu , Muslim , Riots , Jumma , Muslim Stone Pelting , Stone Pelting , KAnpur Protest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD