Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कदम : जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव-2022 का उद्घाटन किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Dr. Nipun Jindal, Vishal Nehariya, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला पुलिस मैदान में कांगड़ा घाटी ग्रीष्मोत्सव-2022 का उद्घाटन किया। 2 जून से 9 जून, 2022 तक आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव में चार सांस्कृतिक संध्याएं रखी गई हैं। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि लगभग एक दशक के उपरान्त धर्मशाला में ग्रीष्मोत्सव का आयोजन कांगड़ा घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। महोत्सव के दौरान कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भी अवसर मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव में एक फूड कॉर्नर भी बनाया गया है, जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक हिमाचल प्रदेश के स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों का आनन्द ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला राज्य का विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और सरकार यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स और अन्य कलाकारों ने सराहनीय प्रस्तुतियां दीं।इस अवसर पर विधायक विशाल नेहरिया, अरूण मेहरा और अर्जुन ठाकुर, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dr. Nipun Jindal , Vishal Nehariya , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD