जम्मू एवं कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम को ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान और बढ़ने की उम्मीद है।"श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 4.5 डिग्री और गुलमर्ग में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास में रात का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री, लेह में 6.8 डिग्री और कारगिल में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।जम्मू में न्यूनतम तापमान 26.5, कटरा 23, बटोटे 16.2, बनिहाल 13.4 और भद्रवाह 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।