Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओक्लाहोमा अस्पताल में गोलीबारी में 5 की मौत

Crime News World, Crime News, Hospital Shooting, Shooting, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा के दूसरे सबसे बड़े शहर टुलसा में एक अस्पताल परिसर में हुई गोलीबारी में बंदूकधारी सहित पांच लोग मारे गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टुलसा पुलिस के कप्तान रिचर्ड मेलेनबर्ग ने कहा कि शाम करीब साढ़े पांच बजे शूटर की सूचना मिली थी। बुधवार को सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में एक भयावह ²श्य देखने को मिला। पुलिस विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि हम जानते हैं कि कई लोग घायल हुए हैं और संभावित रूप से कई लोग हताहत हुए हैं। टुलसा पुलिस के उप प्रमुख एरिक डाल्गलिश के अनुसार, शूटर एक राइफल और एक हैंडगन से लैस था और उसने परिसर में एक चिकित्सक के कार्यालय, नताली मेडिकल बिल्डिंग में दोनों हथियारों से गोलीबारी की। 

पुलिस ने पीड़ितों और विशेष रूप से बंदूकधारी द्वारा लक्षित किसी व्यक्ति की पहचान नहीं की है। बुधवार की घटना 24 मई को टेक्सास के उवाल्डे में रॉब एलीमेंट्री स्कूल में सामूहिक गोलीबारी में 19 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत के बाद की है। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, अमेरिका में 2022 के पहले 21 हफ्तों में 213 सामूहिक गोलीबारी हुई हैं, जिसमें 27 स्कूल गोलीबारी और हर हफ्ते लगभग 10 सामूहिक गोलीबारी शामिल हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को टुलसा में हुई गोलीबारी की जानकारी दे दी गई है।

 

Tags: Crime News World , Crime News , Hospital Shooting , Shooting , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD