Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने किया महिला मण्डल भवन का उद्घाटन

दुल्ली में सुनी जन समस्याएं

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुल्ली में 1 लाख 20 हजार रुपए की लागत से निर्मित महिला मण्डल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस बजट में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पैंशन के लिए आयु सीमा 70 से घटाकर 60 वर्ष की गई है। वर्तमान कार्यकाल में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 से घटाकर 60 वर्ष की गई है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपै्रल, 2022 से 1700 रुपए मासिक वृद्धावस्था पंेशन प्रदान की जाएगी। 

उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शगुन योजना एक अप्रैल 2021 से लागू की है । इस योजना के अन्तर्गत 31000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है । योजना के अन्तर्गत वित्त वर्ष 2021-22 में 5308 लड़कियों के विवाह के लिए 16 करोड़ 45 लाख 48 हजार रुपए स्वीकृत किए गए । ऐसी लड़कियांॅ जिनके पिता की मृत्यु हो चुकी है या फिर किसी गंभीर बीमारी के कारण बेड रिडन है तथा आजीविका कमाने में असमर्थ हैं, उनके विवाह के लिए मुख्य मन्त्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 51000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, बशर्ते उनकी वार्षिक पारिवारिक आय 50 हजार रुपए से अधिक न हो। 

योजना के अन्तर्गत गत वित्त वर्ष में 3175 लड़कियों के विवाह के लिए 16 करोड़ 10 लाख 22 हजार रुपए स्वीकृत किए गए । उन्होंने कहा कि भलेड से दुल्ली चमियारा सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है  जिसपर 5.11 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे है। 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र भलेड़ का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र सल्ली का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसपर 25 लाख रुपए की धनराशि व्यय की गई है। इसके उपरांत उन्होंने दुल्ली में लोगों की समस्याओं को सुना। 

अधिकतर समस्याओं को मौके पर निपटारा कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागाध्यक्षातों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत उत्तम चंद, उपप्रधान सुभाष चंद, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह, महिला मण्डल की प्रधान विक्रमा देवी, कांता देवी, मुंशी राम, उज्जवल विनोद, पंचायत प्रधान घरोह तिलक शर्मा, कर्मठ नेता राकेश मनु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD