Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गिरफ्तार किए गए पहले व्यक्ति को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mansa Police , Mansa, Manpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पहली गिरफ्तारी मनप्रीत सिंह की हुई थी, जिसे मंगलवार को पंजाब की मानसा अदालत में पेश किया गया और कोर्ट ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पंजाब पुलिस की एक टीम ने उत्तराखंड एसटीएफ के साथ मिलकर मनप्रीत सिंह को सोमवार को देहरादून से गिरफ्तार किया था। उस पर पंजाबी गायक की हत्या में 'महत्वपूर्ण रसद (लॉजिस्टिक) सहायता' प्रदान करने का संदेह है। पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला सिंह कथित तौर पर तीर्थयात्रियों के बीच छिपने की कोशिश कर रहा था, जो चमोली जिले के हेमकुंड की यात्रा पर जाने वाले थे। इसी बीच जब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

इस बीच, मूसेवाला का अंतिम संस्कार मंगलवार को मानसा जिले के उनके पैतृक गांव मूसा में किया गया। पिता की रजामंदी मिलने में काफी देरी के बाद मानसा के सिविल अस्पताल में पटियाला और फरीदकोट मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों की पांच सदस्यीय फोरेंसिक टीम ने मूसेवाला का पोस्टमॉर्टम किया। मूसेवाला के हजारों प्रशंसक और समर्थक श्रद्धांजलि देने के लिए उनके महलनुमा बंगले के बाहर जमा हुए और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। 

अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि गायक से नेता बने मूसेवाला के रोते हुए माता-पिता ने अपने इकलौते बच्चे के पोस्टमॉर्टम के लिए तब जाकर सहमति दी, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी हत्या की जांच के लिए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश के तहत एक न्यायिक आयोग गठित करने की घोषणा की। मूसेवाला का गाना 'द लास्ट राइड' कथित तौर पर रैपर तुपैक शकूर को श्रद्धांजलि थी, जिनकी 1996 में 25 साल की उम्र में उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला, जिनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू (29) था, की रविवार को मनसा जिले में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mansa Police , Mansa , Manpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD