Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

कोर्ट ने सुरक्षा देने से इनकार किया तो सरकार विरोधी मार्च सभी बाधाएं लांघ जाएंगे : इमरान खान

Imran Khan, Former Prime Minister Of Pakistan, Islamabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा देने से इनकार करता है तो उनका सरकार विरोधी लंबा मार्च हर कीमत पर निकाला जाएगा। अपनी अगली रैली के लिए वह एक अलग रणनीति बनाएंगे और सरकार द्वारा उनके सामने रखे गए किसी भी प्रतिरोध से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। इमरान खान ने पेशावर में वकीलों के सम्मेलन के दौरान कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट से मार्गदर्शन मांग रही है कि क्या उन्हें शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने की अनुमति है या नहीं। इमरान खान ने कहा कि शांतिपूर्ण सभा, रैली और विरोध करना देश के हर नागरिक और पार्टी का मौलिक अधिकार है। 

उन्होंने कहा, "अपने पिछले लंबे मार्च के दौरान हम शांतिपूर्ण रहे। लेकिन इस सरकार ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो पर खुलेआम अत्याचार, मारपीट और आंसूगैस का इस्तेमाल करते हुए क्रूरता का विकल्प चुना।"उन्होंने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट से पूछना चाहता हूं कि क्या हमें पाकिस्तान के नागरिकों के रूप में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति है या नहीं। अगर सुप्रीम कोर्ट अगले लंबे मार्च के लिए मेरी पार्टी को सुरक्षा मुहैया नहीं कराएगा, तो हम इससे निपटने के लिए एक योजना बनाएंगे।"पेशावर से इस्लामाबाद तक अपने पहले के लंबे मार्च के बारे में बात करते हुए खान ने कहा, "उस बार हम तैयार नहीं थे और बिना तैयारी के फंस गए। इस बार, हम पूरी तरह तैयार होकर आएंगे।

"इमरान खान ने कहा कि वह अपने संघर्ष को जिहाद (धार्मिक स्वतंत्रता की लड़ाई) के रूप में लेते हैं। उन्होंने दोहराया कि वह किसी भी कीमत पर 'आयातित' सरकार को स्वीकार नहीं करेंगे। वह शहबाज शरीफ की सरकार को अवैध आयातित सरकार कहते हैं। उनका मानना है पाकिस्तान में शासन परिवर्तन की साजिश संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) के नेतृत्व में रची गई। इमरान खान ने देशभर के प्रमुख शहरों में दर्जनों बड़े पैमाने पर सार्वजनिक सभाएं करने के एक महीने के लंबे अभियान के बाद 25 मई को लंबा मार्च निकाला था, जिसे सरकार ने धारा 144 लागू कर विफल कर दिया था। प्रदर्शनकारियों को राजधानी इस्लामाबाद तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस और रेंजर्स सुरक्षा कर्मियों सहित कंटेनरों, ट्रकों व सैनिकों की भारी तैनाती की गई थी।

हालांकि, इमरान खान और उनके समर्थक बाधाओं को पार करते हुए राजधानी पहुंचे, लेकिन धरना नहीं दिया। इमरान खान ने कहा था कि वह कम से कम 20 लाख लोगों के साथ इस्लामाबाद की ओर मार्च करेंगे। जब तक देश में जल्द चुनाव कराने की तारीख की घोषणा नहीं की जाती, तब तक वह राजधानी नहीं छोड़ेंगे। इमरान खान ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को छह दिनों का अल्टीमेटम दिया है और फिर एक लंबा मार्च निकालने की धमकी दी है। उनका कहना है कि बाधाओं को दूर करने और देश के अन्य प्रमुख शहरों के साथ राजधानी इस्लामाबाद को जाम करने के लिए वे अच्छी तरह तैयार होकर आएंगे।

 

Tags: Imran Khan , Former Prime Minister Of Pakistan , Islamabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD