Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों का उत्थान हुआ सुनिश्चित : विपिन सिंह परमार

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जा रहा विशेष बल

Vipin Singh Parmar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Vidhan Sabha Speaker, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीब तथा जरूरतमंद लोगों का उत्थान सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।मंगलवार को धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में शिमला से राष्ट्र स्तरीय गरीब कल्याण सम्मेलन का सीधा प्रसारण देखने के लिए आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष विपन परमार ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य द्वारा आरंभ की गई योजनाओं से लोगों के आवास, पेयजल की उपलब्धता, भोजन, स्वास्थ्य तथा पोषण, जीवनयापन तथा वित्तीय समावेश में बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि गत वर्षों में विकास की दुगुनी रफ्तार हुई है, कोरोना की महामारी जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी आम जनमानस की सुरक्षा के लिए वैक्सीन से लेकर राशन तक की उपलब्ध करवाया गया इसी के साथ निर्धन लोगों को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों की चिंता करते हुए केंद्र सरकार ने पीएम फंड फार चिल्ड्रन की शुरूआत भी की गई है जिसमें कोविड काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों के शिक्षा इत्यादि के लिए मदद मुहैया करवाई गई है।इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन एवं अमृत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एण्ड वैलनेस सैन्टर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाएं आम जनमानस के लिए काफी कारगर साबित हो रही हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य में युवाओं तथा बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री स्वाबलंबन तथा स्टार्ट अप जैसी योजनाएं आरंभ की गई हैं जिसमें सरकार की ओर से युवाओं की पूरी तरह से मदद की जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने भी शिमला के रिज से प्रसारित कार्यक्रम को धर्मशाला महाविद्यालय के सभागार में एलईडी के माध्यम से देखा। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, विधायक रविंद्र धीमान, विधायक अर्जुन ठाकुर, विधायक मुलख राज प्रेमी, केसीसीबी के अध्यक्ष डा राजीव भारद्वाज, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा सुरेश सोनी, वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, महापौर ओंकार नैहरिया, नगर निगम के आयुक्त प्रदीप ठाकुर, उपायुक्त डा निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौढ, एसडीएम शिल्पी बेक्टा, भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, प्रवक्ता उमेश, मीडिया समन्वयक विश्व पुरी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD