Brahmastra: Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की फिल्म का टीज़र हुआ रिलीज़, कमाल के पिक्चराइजेशन ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

Brahmastra: Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की फिल्म का टीज़र हुआ रिलीज़, कमाल के पिक्चराइजेशन ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Brahmastra , Brahmastra Teaser , Brahmastra Trailer , Alia Bhatt , Ranbir Kapoor , Amitabh Bachchan , Mouni Roy , Nagarjuna Akkineni , Upcoming Bollywood Movies In 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ब्रह्मास्त्र का टीजर आज आउट हो गया है। वहीं टीजर के साथ मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। 30-सेकंड की क्लिप में ब्रह्मास्त्र के प्रमुख पात्रों को दिखाया गया है, जिसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी शामिल हैं। फैंस आलिया और रणबीर को अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की ब्रह्मास्त्र में पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए काफ़ी उत्सुक हैं।

ब्रह्मास्त्र 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, वहीं इसका इंतजार करना और मुश्किल हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार आज फिल्म के टीज़र को अन्वील कर दिया है। इसमें मेकर्स ने फैंटेसी ड्रामा की पूरी कास्ट को पेश किया है। साथ ही यह पहली बार है जब हम अमिताभ, नागार्जुन और मौनी रॉय (Mouni Roy) के किरदारों को पहली बार एक साथ बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे। आलिया ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'सिर्फ 100 दिनों में ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन आप सब का हो जाएगा।

15 जून को रिलीज होगा ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर

अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र से विषय को लेकर विशाखापट्टनम पहुंचे हैं। यहां पहुंचे पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशम मीडिया पर वायरल हो गए हैं। विशाखापट्टनम में लोगों ने दोनों का ज़ोरदार स्वागत किया है। विशाखापट्टनम पहुंचने के बाद रणबीर कपूर को गुलाब के फूलों से लाद दिया गया। वहीं पैंस का उत्साह देखकर अयान मुखर्जी ने ऐलान किया है कि उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा। अयान ने इसकी संभावित तारीख 15 जून बताई है।


 ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट -स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग हुई पूरी


एस.एस. राजामौली की मौजूदगी 


ख़बर है कि फ़िल्म में एस.एस. राजामौली भी मौजूद हो सकते हाँ जो इस फ़िल्म का अन्य भाषा में रूपांतरन करेंगे। फ़िलहाल लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अयान मुखर्जी निर्देशित ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा के ट्रेलर का भी लोग इंतजार कर रहे हैं। यही नहीं फैंस ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद पहली बार एक साथ देखने का भी इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म मेकर्स ने रणबीर-आलिया की शादी के दौरान फिल्म का केसरिया गाने का टीजर रिलीज किया था। जिसके बाद से फैंस अभी तक बस इसी इंतजार की राह पर आस लगाए हुए बैठे हैं।

 ये भी पढ़ें: दक्षिण की चार भाषाओं में 'ब्रह्मास्त्र' पेश करेंगे एस एस राजामौली

यदि आपने अभी तक ब्रह्मास्त्र का टीजर नहीं देखा है तो नीचे लिंक पर क्लिक करें :-

 

Tags: Brahmastra , Brahmastra Teaser , Brahmastra Trailer , Alia Bhatt , Ranbir Kapoor , Amitabh Bachchan , Mouni Roy , Nagarjuna Akkineni , Upcoming Bollywood Movies In 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD