अमेज़ॅन प्राइम वीडियो और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने आगामी परियोजनाओं के लिए हाथ मिलाया। जानिए कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज़

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने आगामी परियोजनाओं के लिए हाथ मिलाया। जानिए कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज़

Amazon Prime Video , Nadiadwala Grandson Entertainment , Upcoming Bollywood Movies In 2022 , pcoming Bollywood Movies In 2023 , Baaghi 4 , Bawal , Sanki
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

करोनाकाल के बाद लोगों में एकदम से बॉलीवुड सिनेमा का क्रेज सिनेमाघरों से ज़्यादा OTT Platform पर बढ़ गया है। जिसके बाद से फ़िल्म निर्माता और निर्देशक ज्यादा से ज़्यादा फोकस ओटीटी पर ही कर रहे हैं। ऐसे में अब खबर ये है की फ़िल्म निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने ओटीटी प्लेटफॉर्म से आगामी परियोजनाओं के लिए हाथ मिला लिया है। जैसे  'बवाल', 'सनकी', 'बागी 4' को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने के बाद ओटीटी पर दिखाया जाएगा। इनके अलावा कार्तिक आर्यन की एक फिल्म को भी दर्शाया जाएगा, जिसका अभी टाइटल तय नहीं है।

अमेजन ने किया ट्वीट

अमेजन प्राइम ने ट्विटर पर साजिद नाडियाडवाला के साथ हुई इस साझेदारी की घोषणा की है। ट्विटर ने एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'आपको बेहतरीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दिखाने के लिए एनजीई मूवीज के साथ साझेदारी की गई है। 'बवाल', 'सनकी', 'बागी' समेत आने वाली प्रतिभाओं की कई शानदार फिल्में इनमें शामिल होंगी। कई सालों की यह साझेदारी अभी फिलहाल शुरू हुई है।'

निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला व नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डाइरेक्टर ने कहा - “हम पिछले 70 वर्षों से अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, भारतीय संस्कृति में योगदान दे रहे हैं और आज यह मनोरंजन का एक नया युग है जिसमें OTT हमारी ज़िन्दगी का एक हिस्सा बन चुका है। अमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने मनोरंजन के सभी भौगोलिक, भाषाई, या अन्य बाधाओं को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आगे कहा हमें विश्वास है कि प्राइम वीडियो में, हमें एक ऐसा साथी मिला है जो न केवल इमर्सिव सिनेमैटिक अनुभव प्रदान करने के हमारे दृष्टिकोण को साझा करता है, बल्कि भारतीय मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र से सर्वश्रेष्ठ कहानियों को ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन भी प्रदान करता है। यह कोलैबोरेशन NGE की प्राइम वीडियो के साथ पहली वर्ल्डवाइड एक्सक्लूसिव, मल्टी-फिल्म, मल्टी-ईयर डील को सूचित करता है। हमें विश्वास है कि समावेशी सिनेमा की यह साझेदारी हमारे आनेवाली टाइटल को भौगोलिक क्षेत्रों से परे यात्रा करने में सक्षम बनाएगी और प्राइम वीडियो की शानदार कंटेंट चयन को और अधिक मूल्य प्रदान करेगी। जैसे कि कहानी कहने की दुनिया विभिन्न शैलियों में विकसित होती है, मुझे विश्वास है कि यह जुड़ाव दो ब्रांड के बीच और अधिक सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा।”

ये भी पढ़ें:- Ibrahim Ali Khan Debut: सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान ज़ल्द ही करेंगे बॉलीवुड में एंट्री, कारण जौहर की इस फ़िल्म में आएंगे नज़र

बता दें कि इन फिल्मों में वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, अहान शेट्टी समेत बॉलीवुड के कई प्रतिभाशाली एक्टर्स नजर आएंगे। इनके अलावा इस साझेदारी से नितेश तिवारी, रवी उद्यावर, समीर विद्वांस, साकेत चौधरी समेत कई दिग्गज निर्देशक भी साथ आएंगे।

 

Tags: Amazon Prime Video , Nadiadwala Grandson Entertainment , Upcoming Bollywood Movies In 2022 , pcoming Bollywood Movies In 2023 , Baaghi 4 , Bawal , Sanki

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD