जिस राइफल से मूसेवाला को मारा गया वो AK-47 की भी बाप है.. एक मिनट में दाग देती है 600 गोलियां

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जिस राइफल से मूसेवाला को मारा गया वो AK-47 की भी बाप है.. एक मिनट में दाग देती है 600 गोलियां

Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , 295 , The Last Ride , Love Sick , IDGAF , Signed To God , East Side Flow , Goli , Bloodlust , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Balkaur Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड ने पंजाब क्या पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। वहीं कहीं ना कहीं पंजाब सरकार पर भी सवाल उठे हैं। लेकिन अब पंजाब पुलिस एक्शन में हैं और कातिलों की तलाश में जुटी है। मूसेवाला पर जहां हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं  वहां से AN-94 राइफल के कई खोखे मिले हैं। रूस में बनी यह असॉल्ट राइफल एके-47 से भी ज्यादा घातक है। यह राइफल महज कुछ ही सेकंडों में सैंकड़ों गोलिया दाग देती है।

AN-94 राइफल को रूस ने AK-47 राइफल से रिप्लेस किया था। हालांकि अभी यह कम इस्तेमाल होती है। एवतोमैत निकोनोव यानी AN-94 80 के दशक से 90 के दशक के शुरुआती सालों के बीच इसको डिजाइन किया गया। गेनाडी निकोनोव इसके मुख्य डिजाइनर हैं, जिन्होंने निकोनोव मशीनगन बनाई थी। रूस में 1997 से इस असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल हो रहा है। इस राइफल की खास बात यह है कि बर्स्ट फायर करते वक्त इससे दो गोलियां एक साथ निकलती हैं। इन गोलियों के निकलने के बीच चंद माइक्रो सेकेंड्स का अंतर होता है।

इसी वजह से सामने वाले को एकसाथ दो गोलियां लगती हैं और सामने वाला का पलतकर वार करना लगभग असंभव हो जाता है। पूरी तरह से ऑटोमैटिक मोड में इस रूसी राइफल से हर मिनट 900 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से 600 राउंड गोलियां निकलती हैं। 700 मीटर फायरिंग रेंज वाली एएन-94 से बर्स्ट मोड में 1800 गोलियां दागी जा सकती हैं। हालांकि इसका डिजाइन काफी मुश्किल है और इसे एके-47 की तरह प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इस राइफल में 30 से 45 राउंड की बॉक्स मैगजीन लगती है। साथ ही 60 राउंड की कैस्केट मैगजीन का भी इस्तेमाल होता है।

एक्शन में पंजाब पुलिस-

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब की पुलिस ने देहरादून से छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पंजाब के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। खबर है कि रविवार शाम को मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को देहरादून के नया गांव चौकी के पास पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड एसटीएफ की मदद से छह लोगों को पकड़ा। पंजाब पुलिस को शक है कि इनमें से एक मूसेवाला की हत्या में शामिल था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धू मूसेवाला रविवार शाम को दो साथियों के साथ अपनी थार गाड़ी से दोस्त से मिलने के लिए निकले थे। मूसेवाला खुद गाड़ी चला रहे थे। एक दोस्त फ्रंट सीट पर और दूसरा पिछली सीट पर बैठा था। घर से कुछ दूर ही काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। करीब से 30 से 40 फायर किए गए। हमलावार फरार हो गए। मूसेवाला को 6 गोलियां लगीं। दोस्त भी घायल हुए। मौके पर पहुंचे गांववालों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का पोस्टमार्टम थोड़ी देर में मानसा के सिविल अस्पताल में किया जाएगा। पोस्टमार्टम कराने के लिए मूसेवाला के परिजन राजी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। इससे पहले मूसेवाला के परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।


 

Tags: Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , 295 , The Last Ride , Love Sick , IDGAF , Signed To God , East Side Flow , Goli , Bloodlust , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Balkaur Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD