Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा के गैंगस्टर ने ली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 29 May 2022

Last updated on: May 29, 2022, 00:00 IST

कनाडा का रहने वाला गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने रविवार को पंजाब में गायक से अभिनेता-राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी है। पंजाब पुलिस इससे पहले गिरोह के कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हत्या पर दुख जताया और लोगों से शांत रहने की अपील की।मान ने ट्वीट किया, "सिद्धू मूसेवाला की जघन्य हत्या से मैं स्तब्ध और गहरा दुखी हूं। इसमें शामिल किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के साथ हैं। 

मैं सभी से शांत रहने की अपील करता हूं।"पुलिस ने कहा कि सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से भी कम समय में रविवार को दिन के उजाले में पंजाब के मनसा में उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने गोली मार दी। वह 29 वर्ष के थे। मूसेवाला के लाखों प्रशंसक हैं।मूसेवाला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि मूसेवाला को मृत लाया गया, जबकि दो अन्य को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mansa Police , Mansa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD