Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मशहूर पंजाबी गायक मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

Sidhu Moosewala, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mansa Police, Mansa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 29 May 2022

Last updated on: May 29, 2022, 00:00 IST

सरकार द्वारा सुरक्षा में कटौती के 24 घंटे से भी कम समय में गायक से अभिनेता-राजनेता बने सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मनसा में रविवार को उनके पैतृक गांव के पास गैंगस्टरों ने दिन के उजाले में गोली मार दी। वह 29 वर्ष के थे। उनके लाखों प्रशंसक हैं। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला महिंद्रा थार एसयूवी में सफर कर रहे थे, उसी दौरान 10-12 हमलावरों ने गायक और उसके दो दोस्तों पर पॉइंट-ब्लैंक रेंज में 20 से अधिक राउंड फायर किए, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। मूसेवाला को सात-आठ गोलियां लगीं।पता चला है कि इस अपराध में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया, क्योंकि उसके कारतूस अपराध स्थल से बरामद किए गए हैं।

बुरी तरह घायल मूसेवाला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि मूसेवाला को मृत लाया गया, जबकि दो अन्य को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा पूर्व विधायकों, दो तख्तों के जत्थेदारों, डेरों के प्रमुखों और पुलिस अधिकारियों सहित 420 से अधिक लोगों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश के एक दिन बाद हुई है।मूसावाला की सुरक्षा करने वाले चार बंदूकधारियों में से दो को नए सरकारी आदेश पर वापस ले लिया गया था। जब वारदात हुई, उस समय मूसेवाला बिना सुरक्षा के थे।वह ऐसे वाहन में यात्रा कर रहे थे, जो बुलेटप्रूफ नहीं था। 

पुलिस ने बताया कि आम तौर पर वह आने-जाने के लिए बुलेटप्रूफ टोयोटा फॉर्च्यूनर का इस्तेमाल करते थे।पंजाबी रैप गायक के दुनियाभर में लाखों प्रशंसक हैं। वह मूल रूप से मूसा गांव से थे। वह 20 फरवरी का विधानसभा चुनाव मानसा से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में लड़े थे।मूसेवाला अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपने गीत गाते और दोहे सुनाते थे। मतदाताओं के साथ अनगिनत सेल्फी के लिए पोज देने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी।उनके कई गाने बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 चार्ट में प्रदर्शित हुए।गायक से राजनेता बने मूसेवाला के नामांकन हलफनामे के अनुसार, उनके पास 7.87 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह खुली जीप में सवारी करना पसंद करते थे। उन पर चार आपराधिक मामले थे, जिनमें दो अश्लील दृश्यों के लिए थे।

मूसेवाला के लिए विवाद नए नहीं थे। पंथिक निकायों ने उन पर सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। अपने ट्रैक 'जट्टी जियोने मोड़ दी बंदूक वर्गी' में 18वीं शताब्दी के सिख योद्धा माई भागो के नाम का कथित रूप से दुरुपयोग करके उन्होंने हलचल पैदा कर दी थी। बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।फिल्म 'संजू' के अपने गीत में हिंसा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोपों का सामना कर रहे मूसेवाला 3 दिसंबर, 2021 को कांग्रेस में शामिल हुए थे।अपनी अनूठी रैपिंग शैली के साथ खुद के लिए अलग जगह बनाने वाले मूसेवाला को 'लीजेंड', 'डेविल', 'जस्ट सुनो', 'जट्ट दा मुकाबाला' और 'हथियार' जैसे कई हिट गानों के लिए जाना जाता था।उन्होंने पंजाबी फिल्म 'मूसा जट्ट' में नायक की भूमिका निभाई थी। उनकी एक और फिल्म 'यस आई एम ए स्टूडेंट' एक ऐसी कहानी थी जो अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की कठिनाइयों पर रोशनी डालती है और उन्हें कभी भी उम्मीद नहीं खोने के लिए प्रेरित करती है।

मूसेवाला 2016 में एक अंतर्राष्ट्रीय छात्र के रूप में कनाडा गए थे। उन्होंने राजनीति में आने के दिन कहा था, "मैं राजनीति में प्रवेश करने या प्रशंसा अर्जित करने के लिए नहीं आ रहा हूं। मैं इसे बदलने के लिए सिस्टम का हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं लोगों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं, क्योंकि पार्टी में ऐसे नेता हैं जो आम परिवारों से आए हैं।"इस दर्दनाक घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि मूसेवाला की निर्मम हत्या चौंकाने वाली है।उन्होंने ट्वीट किया, "शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। आप की पंजाब सरकार बुरी तरह विफल है। पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है!"भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाबी गायक की सुरक्षा वापस लेने के फैसले पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की खिंचाई की।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mansa Police , Mansa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD