Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फिल्मी हस्तियों से खचाखच भरा रहा सुप्रीमो ट्रॉफी का तीसरा दिन

शिवसेना नेता संजय राउत, गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, क्रिकेटर प्रवीण आमरे व अमित दानी ने उपस्थिति दिखाई

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Supremo Trophy Cricket Tournament 2022, Sanjay Raut, Jitendra Awhad, Shahzad Ali Khan, Sanjay Potnis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 May 2022

Last updated on: May 28, 2022, 00:00 IST

सुप्रीमो ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2022: सीजन 9 का तीसरा दिन दर्शकों से खचाखच भरा रहा। साथ ही यहां कई सेलेब्रिटीज़ भी आए। शिवसेना नेता संजय राउत, गृहनिर्माण मंत्री डॉक्टर जितेंद्र आव्हाड, उदय सामंत, महाराष्ट्र सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री, राजू लाड, प्रवीण आमरे (क्रिकेटर), अमित दानी (क्रिकेटर), कयामत से कयामत तक और अंदाज़ अपना अपना फेम ऎक्टर शहजाद अली खान सहित यहां कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, सभी ने मैच का आनंद लिया और एमएलए संजय पोतनीस द्वारा आयोजित इस भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट की सराहना की। यहां आए सभी मेहमानों को गुलदस्ता, मोमेंटो, सुप्रीमो मग और शॉल देकर संजय पोतनीस ने सत्कार किया।बॉलीवुड ऎक्टर शहजाद अली खान ने कहा कि सुप्रीमो ट्रॉफी 2022 में दर्शकों को इतनी भीड़ देखकर मैं अचंभित हूँ। इतने लोग तो आईपीएल मैच में भी नही होते, यह सब संजय पोतनीस जी की मेहनत, जोश और जुनून का नतीजा है। 

मुझे बड़ा अच्छा लगा कि उन्होंने मुझे यहां बुलाया, मेरा सम्मान सत्कार किया और इतना रोचक मैच देखने को मिला। टूर्नामेंट के तीसरे दिन टेनिस क्रिकेट की दुनिया की जानी-मानी टीम ट्राइडेंट नवी मुंबई ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।    पहले मैच में ट्राइडेंट नवी-मुंबई (उम्र 11) ने बंगाल ब्रदर्स टीम को हराया, इस 8 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, ट्राइडेंट नवी-मुंबई (उम्र 11) टीम के ओपनर लोकप्रिय खिलाड़ी मि. उस्मान पटेल के सस्ते आउट होने के बाद मुन्ना शेख (21 गेंदों में 22 रन) और रवि लिंगाला (11 गेंदों में 11 रन) ने मैच संभाला  श्रेयस कदम ने नाबाद पारी खेली 20 ऑफ 7 गेंदों पर 64 का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य बंगाल ब्रदर्स के सामने 8 ओवर में रखा।

वर्ली एसएसपी उमेश 11 टीम के सामने 73 रन पर नजर रखते हुए ट्राइडेंट नवी-मुंबई (उम्र 11) टीम के जरिए राजू मखिया, अनिकेत सनप, बिलाल शेख, भावेश पवार ने जीत दिलाई। 

राजू मखिया और मुन्ना शेख तीसरे दिन के असली हीरो बने। ट्राइडेंट नवी-मुंबई (उम्र 11) सेमीफाइनल में प्रवेश कर टूर्नामेंट में तीसरी टीम और मुंबईकर के रूप में पहली टीम बनी। इस तरह पहला दिन पालघर, दूसरा दिन कोलकाता और तीसरा दिन मुंबई के नाम रहा। आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट 24 मई से एयर इंडिया स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, कलिना, सांताक्रूज में खेला जा रहा है जिसका फाइनल 28 मई को होगा। शिवसेना विभाग प्रमुख एमएलए संजय पोतनीस और परिवहन मंत्री, महाराष्ट्र सरकार डॉ. अधिवक्ता अनिल परब द्वारा इस टेनिस क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Supremo Trophy Cricket Tournament 2022 , Sanjay Raut , Jitendra Awhad , Shahzad Ali Khan , Sanjay Potnis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD