Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

छात्रहित एवं समाज सेवा से जुड़े कार्यों में अखिल भारतीय परिषद की भूमिका सराहनीय : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad, ABVP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 May 2022

Last updated on: May 26, 2022, 00:00 IST

शिमला पीटरहॉफ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय परिषद सदैव ही छात्रों के हितों के संरक्षण, राष्ट्रहित और समाज के विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाओं के समय में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। कोरोना के संकटकाल के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को हर सम्भव सहायता प्रदान कर समाज सेवा की मिसाल कायम की है।

उन्होंने रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए अखिल भारतीय परिषद की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य संस्थाओं और लोगों को भी प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए विभिन्न अनुभव भी साझा किए। जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सकारात्मक बदलाव आए हैं। छात्रों को भारतीय मूल्यों के अनुरूप शिक्षा प्राप्त हो इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। 

नई शिक्षा नीति दक्षतापूर्वक कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों को प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अनेक कारगर कदम उठाए हैं। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवोन्मेषी प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अनेक महत्त्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की है। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा तथा उच्च शिक्षा क्षेत्र में भी व्यापक उन्नति हुई है। प्रदेश ने अपने शैक्षणिक परिदृश्य को परिवर्तित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्टूडेंटस फॉर होलिस्टिक डवेलपमेंट ऑफ हयूमेनिटी (शोध) फाउंडेशन की पुस्तक हिमाचली स्वातंत्रय वीरों का परिचय का विमोचन भी किया। इससे पूर्व, स्वागत समिति के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. छगनभाई पटेल और राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने भी इस अवसर पर संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुख राम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुनील ठाकुर, प्रांत महामंत्री विशाल वर्मा, स्वागत समिति के महामंत्री विकास राठौर, परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad , ABVP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD