Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यपाल ने एनसीसी कैडेट्स के अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता की

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, National Cadet Camps, NCC, Group Headquarters Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 May 2022

Last updated on: May 27, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में एनसीसी समूह मुख्यालय शिमला के तत्वावधान में आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में 26 जनवरी, 2022 को नई दिल्ली में शिविर और परेड में भाग लेने वाले एन.सी.सी. कैडेट्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एन.सी.सी. हमें देश के प्रति निष्ठा और अनुशासन सिखाती है। उन्होंने कहा कि यह समाज के प्रति सेवा की भावना जागृत करती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी ने देश में इस भावना को जगाने में अहम भूमिका निभाई है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल के कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के कैडेट्स ने परेड में बड़ी संख्या में भाग लिया और इन की उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरक हैं। राज्यपाल ने एक कैडेट के रूप में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने कॉलेज में एनसीसी में भाग लिया था। 

वह पहले नौसेना और फिर इन्फैंट्री विंग का हिस्सा रहे। उन्होंने कहा कि उस समय हमें एनसीसी की पोशाक पहनने पर गर्व होता था। एन.सी.सी. कैडेट्स लोगों के आकर्षण का केंद्र हुआ करता थे और हमारी एक अलग पहचान थी, जो केवल एन.सी.सी. के कारण ही सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा कि आज भी गोवा के पुराने एनसीसी कैडेट्स का एक व्हाट्सएप ग्रुप है और वे भी इसके एक सदस्य हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस परेड 2022 में भाग लेने वाले एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय शिमला के 11 कैडेट्स को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। एनसीसी समूह मुख्यालय शिमला के कार्यवाहक ग्रुप कमांडर कर्नल सुरेश भैक ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। 

इसके पश्चात राज्यपाल ने कैडेट्स के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन के हर्ष, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के राहुल ठाकुर, अजय कुमार व पंकज कुमार, महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर के पंकज ठाकुर, प्रियंका, राजकीय डिग्री महाविद्यालय बासा की मोनिका, स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर के तनुज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना की अंजली गोंड, राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोटशेरा के आशीष और सेंट बिड्स शिमला की रुतुजा कुलकर्णी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी मुख्यालय के स्टाफ के सदस्य और एनसीसी कैडेट भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , National Cadet Camps , NCC , Group Headquarters Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD