लद्दाख में बड़ा हादसा: 26 जवानों को ले जा रही सेना की बस खाई में गिरी, 7 जवानों की मौत,19 घायल

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

लद्दाख में बड़ा हादसा: 26 जवानों को ले जा रही सेना की बस खाई में गिरी, 7 जवानों की मौत,19 घायल

Hadsa, Hadsa J&K, Jammu & Kashmir, Ladakh, Indian Army, Army , BSF, Border Security Force
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लद्दाख , 27 May 2022

Last updated on: May 27, 2022, 00:00 IST

लद्दाख से बड़ी खबर आ रही है। शुक्रवार को तुरतुक सेक्टर में भीषण सड़क हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई जबकि 19 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबर है कि सुबह नौ बजे लद्दाख के परतापुर के ट्रांजिट कैम्प से 26 सैनिकों को लेकर एक गाड़ी हनीफ सब सेक्टर के अग्रिम चौकी की ओर रवाना हुई। थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन सड़क से फिसलकर 50 से 60 फीट गहरी श्योक नदी में जा गिरा। अभी यह पता नहीं चला है कि सेना का वाहन किन कारणों से नदी में गिर गया, फिलहाल फिसलन को ही इसकी वजह माना जा रहा है।

इस हादसे को लेकर अभी सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी।इस हादसे में सेना के सभी जवान घायल हो गए। सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। आसपास के लोगों, पुलिस और सेना के जवानों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और नदी में गिरे सभी जवानों को निकाला गया। जिसमें से सात जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, बाकी 19 घायलों में कई की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर वेस्टर्न कमांड भेजा जा रहा है।

मृत जवानों और घायलों के नाम और पते की जानकारी अभी नहीं मिली है। राहत और बचाव कार्य में वायु सेना के हेलीकाप्टर की भी मदद ली जा रही है। इस घटना को लेकर सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने ट्वीट कर कहा, लद्दाख में श्योक नदी में गाड़ी गिरने से 7 सैनिकों की मृत्यु होने का दुखद समाचार मिला। इस पीड़ादायक घड़ी में देश उन सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ा है। वहीं प्रियंका गांधी ने लिखा-  लद्दाख: तुरतुक सेक्टर में सड़क हादसे में 7 जवानों की शहादत की खबर बहुत ही पीड़ादाई है। शहीद जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारों को कष्ट सहने का साहस दें एवं सभी घायल जवानों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।

 

Tags: Hadsa , Hadsa J&K , Jammu & Kashmir , Ladakh , Indian Army , Army , BSF , Border Security Force

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD