भूल भूलिया 2 की शानदार कमाई के बाद निर्माताओं ने किया भूल भूलिया 3 और कबीर सिंह 2 का ऐलान,यहां जानिए पूरी डिटेल

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

भूल भूलिया 2 की शानदार कमाई के बाद निर्माताओं ने किया भूल भूलिया 3 और कबीर सिंह 2 का ऐलान,यहां जानिए पूरी डिटेल

Bhool Bhulaiyaa 2 , Bhool Bhulaiyaa 3 , Kabir Singh , Kabir Singh 2 , Shahid Kapoor , Bhushan Kumar , Murad Khetani , Upcoming Bollywood movies In 2022 , Upcoming Bollywood movies In 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

27 May 2022

Last updated on: May 27, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड की दो सुपरहिट फिल्में भूल भुलैया 2 और कबीर सिंह ने दर्शकों के दिल और दिमाग में एक खास जगह बना ली है। इतना ही नहीं इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।हाल ही में रिलीज़ हुई  फिल्म भूल भुलैया 2  महामारी के बाद नए रिकॉर्ड बना रही है, जिससे बॉलीवुड इंडस्ट्री साऊथ की फिल्मों के मुकाबले थोड़ी उठने की कोशिश कर रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ये फ्रेंचाइजी निर्माताओं के लिए भी काफी खास हो गई हैं।

भूल भुलैया 2 अक्षय कुमार की भूल भुलैया की फ्रेंचाइजी है। दूसरे भाग में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं फ़िल्म अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित है। यह बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ने लंबे समय के बाद निर्विवाद रूप से कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं अगर कबीर सिंह की बात करें तो, यह भी विजय देवरकोंडा की तेलुगु फिल्म, अर्जुन रेड्डी की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में थे।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भूषण कुमार से पूछा गया की उनकी कौन सी फिल्म को फ्रेंचाइजी में बदलना चाहिए, इस बात पर भूषण कुमार ने कहा कि कबीर सिंह को पूरी तरह से एक फ्रेंचाइजी में बदला जा सकता है। उन्होंने स्माइल करते हुए कहा ‘मुझे लगता है ‘कबीर सिंह’ एक फ्रेंचाइजी में बदल सकती है. कबीर एक ऐसा आइकॉनिक किरदार है जिसे सेकेंड पार्ट के बारे में सोचा जा सकता है’. 

बीबी 2 रिलीज से पहले, कार्तिक ने कहा था, "सीक्वल बनाना सबसे कठिन काम है क्योंकि लेखकों को इसे नए तरीके से प्रस्तुत करना है और फिर भी मूल फिल्म के तत्व को बनाए रखना है। जिस पैमाने पर इसे बनाया गया है, वह काफी लंबा और चौड़ा है। हमें उम्मीद है कि बहुत सारे परिवार आएंगे और इसे देखेंगे। यह एक अलग और नई कहानी है। यह रीमेक नहीं है, यह एक सीक्वल है, जिसकी एक नई कहानी है, जो लोगों को पुरानी यादों में भेज देगी।"

 

Tags: Bhool Bhulaiyaa 2 , Bhool Bhulaiyaa 3 , Kabir Singh , Kabir Singh 2 , Shahid Kapoor , Bhushan Kumar , Murad Khetani , Upcoming Bollywood movies In 2022 , Upcoming Bollywood movies In 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD