Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

कृति सेनन, शाहिद और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' का काउंटडाउन शुरू, मजेदार वीडियो आया सामने

Shahid Kapoor, Rashmika Mandanna, Kriti Sanon, Cocktail 2, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 13:02 IST

बॉलीवुड कलाकारों कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कॉकटेल-2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फ्रेश स्टारकास्ट प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। इस बीच, फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिसने फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो और तस्वीरों में फिल्म के बीटीएस के नजारे शामिल हैं। तस्वीरों में जहां फिल्म के कुछ यादगार पल दिख रहे हैं, वहीं वीडियो में निर्देशक होमी अदजानिया कलाकारों को सीन समझाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही, आखिरी स्लाइड में कृति का एक शानदार वीडियो शामिल है, जिसमें डायरेक्टर खुद उन्हें सीन करके दिखा रहे हैं।

होमी अदजानिया ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "मुझसे पहले कभी भी इतनी बार फोटो-वीडियो शेयर करने के लिए नहीं कहा गया, इसलिए लीजिए, आपके सामने पेश है एक और पोस्ट।" उन्होंने आगे लिखा, "प्यार और खुशियां बांटते रहिए और साथ ही एक-दूसरे के प्रति दयालुता भी बनाइए और आखिरी वीडियो देखना बिल्कुल न भूलें, जिसमें दिखाया गया है कि चीजें कैसे शुरू होती हैं और आखिर में क्या बन जाती हैं।

यही तो फिल्म निर्माण का जादू है।" होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल-2' आज की पीढ़ी के रिश्तों (जैसे सिचुएशनशिप, घोस्टिंग, बेंचिंग और इमोशनल बर्नआउट) पर आधारित है। फिल्म की कहानी शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के उलझे हुए संबंधों और आज की पीढ़ी के प्यार के समीकरणों को दिखाती है।

फिल्म की कहानी आज की जनरेशन के इमोशनल बर्नआउट और इंस्टेंट ग्रैटीफिकेशन वाले दौर में सच्चे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में प्यार और दोस्ती के बीच के अंतर को मिटाते हुए दिखाया गया है, जहां तीनों मुख्य किरदारों के बीच का तनावपूर्ण और भावनात्मक रूप से गहरा रिश्ता कहानी का मुख्य आधार है। यह 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Shahid Kapoor , Rashmika Mandanna , Kriti Sanon , Cocktail 2 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD