Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

एलपीयू की फीमेल पहलवान बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

एम पी एड 2021 बैच की छात्रा पूजा गहलोत ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 50 किग्रा भार-वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 26 May 2022

Last updated on: May 26, 2022, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में एम पी एड  बैच 2021 में पढ़ रही महिला पहलवान पूजा  गहलोत ने हाल ही में बर्मिंघम (यूके) में होने वाली  प्रतिष्ठित कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के लिए क्वालीफाई किया है। पूजा इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के 50 किग्रा भार वर्ग में  फ्रीस्टाइल  कुश्ती  प्रतियोगिता  में भाग लेंगी।पूजा कई पदकों के साथ एक बढ़िया पहलवान रही हैं, जिसमें 2021 में सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गया कांस्य पदक भी शामिल है। अब, उनसे खेलों में शानदार  कार्यों  में  योगदान  देने  के लिए  भारतीय  दल  का  एक महत्वपूर्ण  हिस्सा  बनने  की  उम्मीद  की  जा  रही  है।

2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से, इन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व लगातार अच्छी संख्या में प्रतिभाशाली एथलीटों द्वारा किया गया है। एलपीयू की इस फीमेल पहलवान सहित, बर्मिंघम (यूके) में होने  वाले  राष्ट्रमंडल खेलों 2022 को शीर्ष पदक विजेताओं वाले भारतीय  दल के रूप में माना जा रहा है | यह राष्ट्रमंडल देशों के सदस्यों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय  बहु-खेल  आयोजन  है जहाँ खेल 28 जुलाई  से  8 अगस्त, 2022 तक आयोजित होने वाले हैं। विश्वविद्यालय के सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए, एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक मित्तल ने साझा किया: “एलपीयू परिवार के लिए यह बहुत गर्व की बात है  कि यूनिवर्सिटी की  एक और स्पोर्ट्स  वुमन  देश और विश्वविद्यालय  के लिए और अधिक सम्मान लाने  की राह  पर है। 

हमारा मानना है कि एक छात्र के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए अकादमिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों  को  साथ-साथ  होना  चाहिए।" डॉ मित्तल ने आगे कहा: "हमारे पास प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर विजयी प्रदर्शन  दिखाने के लिए विभिन्न उत्साहजनक योजनाएं हैं। हाल ही में, हमने एलपीयू के ओलंपिक विजेताओं को शानदार नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया  ताकि अन्य  भी  प्रेरित  हो कर अपने व्यक्तिगत  सर्वश्रेष्ठ  टैलेंट के साथ आगे आ सकें।”हाल ही में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने भी तुर्की में आयोजित विश्व चैंपियनशिप-2022 में मुक्केबाजी के लिए कांस्य  पदक  जीतने  वाली  एलपीयू  की  ही  एक  अन्य  खिलाड़ी  (मुक्केबाज) परवीन  को  भी सम्मानित किया है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD