Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री 27 को करेंगे पतलीकूहल मल्टी स्पैशियलिटी चैरिटेबल अस्पताल का शिलान्यास-गोविंद ठाकुर

अस्पताल में गरीबों का होगा मुफ्त उपचार

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आगामी 27 मई को मनाली विधानसभा के अंतर्गत पतलीकूहल में 60 बिस्तरों के मल्टी स्पैशियलिटी चैरिटेबल अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने परिधि गृह कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा निर्मित किये जाने वाले इस अस्पताल की विशेषता होगी कि इसमें गरीब लोगों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। अस्पताल के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों को उपचार के लिये जिला से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिये अस्पताल का शिलान्यास एक ऐतिहासिक पल होगा और हजारों लोग समारोह के साक्षी बनेंगे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि शिलान्यास के मौके पर माता मंगला तथा भोले जी महाराज की मौजूदगी श्रद्वालुओं के लिये बड़ा आकर्षण रहेगी। उन्होंने कहा कि माता मंगला तथा भोले जी महाराज ने कोरोना काल से पूर्व दशहरा उत्सव के दौरान उनके कुल्लू व मनाली के मध्य कोई बड़ा अस्पताल बनाने का आग्रह सहर्ष स्वीकार किया था, जो आज साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते इसकी आधारशिला में देरी अवश्य हुई, लेकिन लोगों के लिये जल्द ही बहुत बड़ी उपचार सुविधा बनकर उभरेगा। 

उन्होंने कहा कि अस्पताल के निर्माण के लिये जगह की एफसीए क्लीयरेंस तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय की अनुमति पहले ही प्राप्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह अस्पताल सुपर स्पैशियलिटी अस्पताल के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हंस फाउण्डेशन के देश व दुनिया में इस प्रकार के अस्पताल हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हंस फाउण्डेशन हिमाचल प्रदेश को 44 मोबाईल उपचार एम्बुलेंस प्रदान कर रही है जिनमें से 16 पहले ही मण्डी व कांगड़ा जिलों को दे दी गई हैं। चार एम्बुलेंस मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिये प्रदान की जा रही हैं। 

इन एम्बुलेंस की विशेषता है कि ये चलते फिरते अस्पताल के तौर पर घर द्वार पर लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी। प्रत्येक एम्बुलेंस में एक एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट, चतुर्थ श्रेणी कर्मी तथा दवाईयां उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि फाउण्डेशन ने 10 डायलिसिस हिमाचल प्रदेश को दिए जा रहे हैं। इनमें से मण्डी तथा कांगड़ा में डायलिसिस सुविधाएं प्रदान की जा चुकी हैं। इनमें सभी मरीजों का निःशुल्क डायलिसिस किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में फाउण्डेशन के माध्यम से अनेक कार्यों की घोषणा करवाई जाएंगी।

कुल्लू में सुपर स्पैशिलिटी अस्पताल बनाने की कवायद

गोविंद ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में वह कुल्लू या इसके आस-पास लगभग 200 करोड़ रुपये लागत का सुपर स्पैशियलिटी अस्पताल फाउण्डेशन के माध्यम से बनवाना चाहते हैं और इसके लिये अभी से प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग बौखलाहट में आकर अनाप-शनाप बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि साधु संतो का अवांछित भाषा का प्रयोग करके अपमान करना भारतीय परंपरा और संस्कृति के खिलाफ है और समाज में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का अपमान सहन नहीं करता। उन्होंने कहा कि इन लोगों को भाजपा सरकार का विकास गले नहीं उतर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में सभी को सहयोग करना चाहिए। इसमें कतई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD