Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

चितकारा यूनिवर्सिटी में सात दिवसीय एन.एस.एस “राष्ट्रीय एकता शिविर 2022” का आयोजन

Chitkara University, Banur, Rajpura, NSS, National Integration Camp 2022, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय व एन.एस.एस क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ के मार्गदर्शन और समर्थन में चितकारा यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा सात दिवसीय “राष्ट्रीय एकता शिविर 2022”, का आयोजन चितकारा यूनिवर्सिटी के पंजाब कैम्पस में किया गया। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से 200 प्रतिभागियों ने शिरकत की जिसमें छात्रों के व्यक्तित्व विकास से लेकर राष्ट्रीयता के भाव को प्रोत्साहित किया गया। आयोजन में सांस्कृतिक विचारधाराओं के आदान-प्रदान के साथ ही साथ पूरे देश को एक सूत्र में बांधने की विचारधारा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

"एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की अवधारणा में विश्वास के साथ इस शिविर में पहुंचे  विभिन्न राज्यों, विभिन्न संस्कृतियों और विभिन्न मान्यताओं वाले सभी प्रतिभागियों का क्षेत्रीय निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना, चंडीगढ़ सुश्री हरिंदर कौर, द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय एकता शिविर 2022  की शुरुआत भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के कुलपति, माननीय प्रो अरविंद पहुंचे। इस विशाल सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में पंजाब और हिमाचल प्रदेश के राज्य एन एस एस अधिकारी और चितकारा विश्वविद्यालय, पंजाब की कुलपति डॉ अर्चना मंत्री ने भी शिरकत की ।

शिविर में प्रतिदिन सुबह की शुरुआत विभिन्न राज्यों द्वारा निकाली गई शांतिमय प्रभात फेरियों के साथ हुई और इसके बाद प्रतिभागी दिन भर विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों जैसे रंगोली बनाना, मेहंदी डिजाइन, पेपर वॉक आदि कार्यक्रमों में शामिल हुए। साथ ही, प्रतिभागियों को सूचनात्मक सत्रों जैसे "आर्ट ऑफ लिविंग", "चार दिशाएं एक भारत" "एड्स पर जागरूकता" और "गीता से जीवन के सबक" का हिस्सा बनने का मौका भी मिला। इन सूचनात्मक सत्रों को प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा संचालित किया गया और सभी प्रतिभागियों को इन सत्रों में से कुछ सार्थक सीखने का मौका मिला ।

इस शिविर में आकर्षण का केंद्र सभी राज्यों से आए छात्रों की अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही जिसमें प्रतिभागियों ने अपने-अपने प्रदेश के लोक नृत्य व संगीत से विश्वविद्यालय परिसर को पूरे देश के रंग में रंग दिया। सायं काल मे प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमों द्वारा अपनी लोककला, संस्कृति, परंपरा, नृत्यों और लोकगीतों का मंचन किया गया ।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , NSS , National Integration Camp 2022 , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD