Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मंकीपॉक्स मुख्य रूप से यौन संपर्क से फैलता है, लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है : डब्ल्यूएचओ

Health, Khas Khabar, Centers for Disease Control and Prevention,World Health Organization, WHO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2022

Last updated on: May 25, 2022, 00:00 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि मंकीपॉक्स वायरस का मौजूदा प्रकोप मुख्य रूप से पुरुषों में सेक्स के जरिए फैल रहा है। पहली बार ब्रिटेन में 7 मई को सामने आया मंकीपॉक्स अब तेजी से एक दर्जन से अधिक देशों में फैल चुका है। इसके लगभग 200 पुष्ट और संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि अब तक किसी भी संबंधित मौत की सूचना नहीं मिली है।डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि निगरानी बढ़ाने पर भी संक्रमण अधिक देशों में फैलने की संभावना है। इसने आगे कहा कि मंकीपॉक्स के पुष्ट और संदिग्ध मामलों की पहचान, जिसका किसी स्थानिक क्षेत्र से कोई सीधा संबंध नहीं है, 'एक अत्यधिक असामान्य घटना प्रतीत होती है'।डब्ल्यूएचओ के चेचक अनुसंधान (स्मॉलपॉक्स रिसर्च) को चलाने वाले रोसमंड लुईस ने स्वास्थ्य निकाय के सोशल मीडिया चैनलों पर सवालों का जवाब देते हुए लाइव स्ट्रीम में कहा, "हमने पिछले पांच वर्षों में यूरोप में कुछ मामलों को केवल यात्रियों में देखा है, लेकिन यह पहली बार है जब हम कई देशों में एक ही समय में ऐसे लोगों के मामले देख रहे हैं जिन्होंने अफ्रीका में स्थानिक क्षेत्रों की यात्रा नहीं की है।"

सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने कहा कि वायरस स्वयं यौन संचारित संक्रमण नहीं है, जो आम तौर पर वीर्य और योनि तरल पदार्थ के माध्यम से फैलता है, बल्कि इसके मामलों में सबसे हालिया वृद्धि उन पुरुषों में पाई गई है जो अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध रखते हैं। अधिकारियों का कहना है कि मंकीपॉक्स किसी भी इंसान को अपनी चपेट में ले सकता है।एचआईवी, हेपेटाइटिस और अन्य यौन संचारित संक्रमणों पर डब्ल्यूएचओ को सलाह देने वाले एंडी सील के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "यौन संपर्क के माध्यम से कई बीमारियां फैल सकती हैं। आपको यौन संपर्क के माध्यम से खांसी या सर्दी हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह एक यौन संक्रमित बीमारी है।"मंकीपॉक्स को पहले भी यौन संचारित संक्रमण के रूप में वर्णित नहीं किया गया है, लेकिन यह सेक्स के दौरान सीधे संपर्क में आने से जरूर फैल सकता है।इसके अलावा, बीबीसी ने बताया कि यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ईसीडीसी) ने नोट किया कि व्यापक आबादी के लिए प्रसार की संभावना बहुत कम है।

ईसीडीसी की एंड्रिया अम्मोन का कहना है कि संचरण प्रमुख रूप से 'निकट संपर्क के माध्यम से' हो रहा है, उदाहरण के लिए कई लोगों से यौन संबंध रखने वाले व्यक्ति से यौन गतिविधियों के दौरान इसकी संभावना अधिक हो जाती है।डब्ल्यूएचओ ने यह भी नोट किया कि अफ्रीका के बाहर के देशों में मंकीपॉक्स पाया जा सकता है जहां आमतौर पर वायरस का पता नहीं चला है।डब्ल्यूएचओ में उभरती हुई बीमारियों की विशेषज्ञ मारिया वान केरखोव ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह एक नियंत्रण योग्य स्थिति है।"उन्होंने यूरोप और उत्तरी अमेरिका में हाल के मामलों का जिक्र करते हुए कहा, "हम मानव-से-मानव संचरण को रोकना चाहते हैं। हम गैर-स्थानिक देशों में ऐसा कर सकते हैं।"50 वर्षों में अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा प्रकोप होने के बावजूद, मंकीपॉक्स लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता है और विशेषज्ञों का कहना है कि यह खतरा कोरोनावायरस महामारी से तुलनीय नहीं है।वैन केरखोव ने कहा, "ट्रांसमिशन वास्तव में त्वचा से त्वचा के संपर्क से हो रहा है, जिन लोगों की पहचान की गई है, उनमें से अधिकांश को हल्की बीमारी है।"डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मंकीपॉक्स वायरस उत्परिवर्तित (म्यूटेंट) हुआ है।लुईस ने कहा कि इस समूह के वायरस म्यूटेंट नहीं होते हैं और वे काफी स्थिर होते हैं।विशेषज्ञों ने यह भी सुझाव दिया है कि देशों को स्मॉलपॉक्स के टीके की उपलब्धता की समीक्षा करनी चाहिए, जो मंकीपॉक्स के खिलाफ भी प्रभावी हों।

 

Tags: Health , Khas Khabar , Centers for Disease Control and Prevention , World Health Organization , WHO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD