Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान होंगे सर्वोकोन का नया चेहरा

Saif Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Servokon, Brand Ambassador
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 23 May 2022

Last updated on: May 23, 2022, 00:00 IST

भारत के साथ साथ विश्व की जानी मानी सर्वो स्टेबलाइजर और ट्रांसफार्मर निर्माण कंपनी सर्वोकोन ने बॉलीवुड के नवाब खान यानी अभिनेता सैफ अली खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सैफ अब इस सर्वोकोन का नया चेहरा होंगे और इसके प्रचार में सक्रिय रूप से दिखाई देंगे। सर्वोकोन के इस कदम को उनकी एक बड़ी और उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है। सैफ अली खान के सिर्फ़ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लाखों करोड़ों चाहने वाले है और ब्रांड एंबेसडर के रूप में उनकी उपस्थिति कंपनी को सफलता की नयी ऊँचाइयो पर ले जाएगी और भारत जल्द ही सर्वो स्टेबलाइजर्स और ट्रांसफार्मर के बाजार पर राज करेगा।  

सर्वोकोन सर्वो स्टेबलाइजर और ट्रांसफॉर्मर निर्माण उद्योग में एक जाना माना नाम है। सर्वोकोन ने अपनी स्थापना के बाद से ही काफ़ी सकारात्मक बदलाव किए हैं। कंपनी भारत में ही नहीं अतर्राष्टीय स्तर पर कई बड़े देशो के साथ व्यापर कर रही है। सेर्वोकोंन ने सर्वो स्टेबलाइजर और ट्रांसफार्मर उद्योग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक नयी पहचान व एक नया स्वरूप दिया है। नये जमाने ओर नए समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए हमें नए बदलावों को भी हाथ खोल कर अपनाना पड़ता है, और यह बात सर्वोकोन और इसके ब्रांड एंबेसडर, सैफ अली खान दोनो ही बहुत अच्छे से जानते है। 

बॉलीवुड में अपने अभिनय से अपने नाम का लोहा मनवाने वाले सैफ अली खान सर्वोकोन जैसे ब्रांड के लिए एकदम फिट हैं। सर्वोकोन और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बीच एक कड़ी और है जो उन्हें पर्फ़ेक्ट मैच बनाती है। दोनों ही ने 1990 के दशक में अपनी यात्रा शुरू की थी। जिसके बाद दोनों में से किसी ने भी सफलता की दौड़ में फिर कभी पीछे मुड़कर देखा ही नहीं। दोनों की सफलता का सफर देखें तो  काफी शानदार दिखता है।सर्वोकोन से जुड़ने पर अभिनेता सैफ अली खान ने कहा कि "सर्वोकोन और मेरे बीच बहुत कुछ समान है। ब्रांड की विचारधारा और उसका सफर काफी हद तक मेरे जैसा ही रहा है। 

सर्वो स्टेबलाइजर और ट्रांसफार्मर उद्योग में एक लोकप्रिय नाम होने के नाते, कंपनी बहुत लंबे समय से बाजार की जरूरतों को पूरा कर रही है और लगातार सफलता प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि यह एक सच्चा उदाहरण है कि जब हमारे जुनून और समर्पण को मिला दिया जाता है तो हम क्या नही हासिल कर सकते हैं। मैं इस ब्रांड का चेहरा बनकर खुश हूं।"सर्वोकोन के संस्थापक और एम.डी, जनाब हाजी कमरुद्दीन का कहना है “टीम सर्वोकोन सैफ अली खान को ब्रांड एंबेसडर के रूप में पाकर बहुत ही ज्यादा खुश है। 

सर्वोकोन के लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि सैफ अपने आशावादी दृष्टिकोण और शानदार व्यक्तित्व के साथ ब्रांड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह हमारे लिए एक नया अध्याय है, और हम इसे विशिष्ट रूप से सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए तत्पर हैं"एक अच्छी कम्पनी की विशेषता होती है कि वह हर स्तिथि में अपनी सर्वश्रेष्ठता बरकरार रखती है। ऐसी ही दूरदर्शी नजर रखने वाले संस्थापक जनाब हाजी कमरुद्दीन जी की देखरेख में सर्वोकोन का विस्तार बहुत ही तेज़ी से हुआ है। गुजरते समय के साथ सर्वोकोन ने अपने पंख फैलाए हैं और और अब कंपनी एक नई उड़ान भरने ओर की अग्रसर है।  

 

Tags: Saif Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Servokon , Brand Ambassador

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD