Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

International Tea Day 2022: इस गर्मी में आपको यह अनोखी चाय कर देगी तरोताजा

International  Tea Day 2022,International  Tea Day, Special Day, William Ewart Gladstone, Tea
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

21 May 2022

Last updated on: May 21, 2022, 00:00 IST

यूनाइटेड किंगडम के 19वें पूर्व प्रधानमंत्री विलियम इवार्ट ग्लैडस्टोन ने कहा था, “अगर आप ठंडे हैं, तो चाय आपको गर्म करेगी, अगर आप गर्म हैं, तो यह आपको ठंडा कर देगी।" भारत जैसे देश में जहां हर जगह चाय आम बात है और जब एक गर्म कप गाढ़ी, दूधिया, शक्कर वाली 'चाय' की चुस्की लेने का मौका मिले तो जिस वक्त तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाता है, शायद ज्यादातर लोगों के दिमाग में आखिरी शब्द चाय ही आएगा। लेकिन जिस वक्त लोग चाय के परंपरागत स्वाद के आदी हैं, इसके माहिर ऐसी कई अनोखी चाय बनाने की कोशिश करने और स्वाद लेने में लगे हुए हैं जो शरीर को ठंडा और तरोताजा करती हैं।बुरांश चाय या रोडोडेंड्रोन चाय एक ऐसा ही पेय है जो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के आसपास के उत्तरी क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है। यह चाय मार्च के अंत से मई तक हिमालयी क्षेत्र की ठंडी पहाड़ियों में खिलने वाले सुर्ख लाल रोडोडेंड्रोन फूलों की सूखी पंखुड़ियों से बनती है। बुरांश चाय पाचन में सहायक, एलर्जी से लड़ने और फेफड़ों की सेहत में सुधार के अलावा इसके सूजन कम करने वाले गुणों के लिए जानी जाती है।रोडोडेंड्रोन फूलों की पंखुड़ियों को हाथ से चुना जाता है, फिर धूप में सुखाया जाता है और चीनी के साथ पानी में उबाला जाता है। इससे छानने और परोसने से पहले, स्वाद को बढ़ाने के लिए तुलसी के पत्ते और कुछ ग्रीन टी भी डाली जाती है।

 

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप पर उत्तराखंड टूरिज्म ने बुरांश चाय की एक पोस्ट डालते हुए लिखा- "लव एट फर्स्ट सिप!"

बुरांश चाय को ठंडे या गर्म पेय के रूप में दिन में किसी भी समय लिया जा सकता है। इस 'फूलदार' मिश्रण की तरह, 'फ्रूटी' आइस्ड टी इस गर्मी में चाय प्रेमियों को तेजी से आकर्षित कर रही है। विशेष रूप से सेब और अंगूर की आइस्ड टी, जो अपने एंटीऑक्सीडेंट बूस्ट के लिए जानी जाती हैं।

भारतीय चाय बोर्ड ने कू यूजर्स से उनकी चाय की पसंद के बारे में पूछा- "आइस्ड टी का आपका पसंदीदा फ्लेवर कौन सा है?",

ठंडे पेय के रूप में, आइस्ड टी को कुछ घंटों के लिए ठंडे पानी में चाय को डालने के बाद बनाया जाता है, जिससे पानी में इसका स्वाद अच्छी तरह से मिल जाता है। यह प्रक्रिया टैनिन के कारण इसमें मौजूद किसी भी कड़वाहट को कम करती है, इस मिश्रण को एक बेहतरीन बनाती है और इसे सोडा पेय के स्थान पर एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।चाय पीने वाले एक देश में, जहां प्रति व्यक्ति खपत लगभग 750 ग्राम प्रति वर्ष है, तरोताज़ा करने वाले नए मिश्रण धीरे-धीरे चाय पीने वालों के लिए पसंदीदा पेय बन रहे हैं, विशेष रूप से मिलेनियल्स के लिए, जो अनोखे, मौसमी और स्थानीय पेय को इस्तेमाल करने और बेहतर बनान के लिए उत्सुक हैं।

 

Tags: International Tea Day 2022 , International Tea Day , Special Day , William Ewart Gladstone , Tea

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD