बड़ी खबर: अलगाववादी नेता यासीन मलिक दोषी करार, 25 मई को होगा पाकिस्तान के इस पालतू की सजा का ऐलान

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बड़ी खबर: अलगाववादी नेता यासीन मलिक दोषी करार, 25 मई को होगा पाकिस्तान के इस पालतू की सजा का ऐलान

Yasin Malik , Kashmir , Jammu Kashmir Liberation Front , Jammu Kashmir Liberation Front Chairman , The Kashmir Files , Kashmir Files , NIA , National Investigation Agency , Terror Funding Case , Yasin Malik Convicted
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

एक बड़ी खबर आ रही है। अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में दोषी पाया गया है। NIA कोर्ट ने यासीन मलिक को दोषी पाया है। इस मामले में यासीन मलिक को कितने साल की सजा होगी इस पर फैसला 25 मई को होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यासीन मलिक ने कुछ समय पहले खुद कबूला था कि वह कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल था। कुछ दिन पहले ये खबर भी आई थी कि  यासीन मलिक ने मान लिया है कि वो आतंकी गतिविधियों में शामिल था, उसने आपराधिक साजिशें भी रची थीं और उस पर लगीं देशद्रोह की धारा भी सही हैं।यासीन पर जो UAPA के तहत धाराएं लगी हैं, उसे भी उसने स्वीकार कर लिया था। जिन धाराओं में यासीन के खिलाफ मामला दर्ज है, ऐसे में उसको अधिकतम आजीवान कारावास की सजा मिल सकती है। लेकिन इसके लिए 25 मई का इंतजार करना होगा। आपको बताते चलें कि यासीन मलिक कश्मीर की राजनीति में सक्रिय रहा है। उसने वहां के युवाओं को खूब उकसया और भड़काया थी। युवाओं को गलत दिशा में ले जाने के लिए यासीन मलिक का अहम हाथ माना जाता है। आपको ये भी बता दें कि अलगावादी नेता यासीन मलिक पर UAPA, राजद्रोह और आतंकी साजिश के आरोप लगाए गए थे। इतना ही नहीं कश्मीरी पंडितों की हत्या, वायु सेना के अफसरों की हत्या समेत कई गंभीर आरोप भी लगे थे जिसे यासीन ने एक-एक कर सभी गुनाहों को कबूल कर लिया था।

क्या और क्यों-

यासीन मलिक को दिल्ली की NIA कोर्ट ने आतंकवाद और 2017 में कश्मीर घाटी में अलगाववादी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में दोषी करार दिया है। यासीन मलिक को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम का भी दोषी पाया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि मलिक ने स्वतंत्रता संग्राम के नाम पर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दुनिया भर से धन जुटाने के लिए तंत्र बनाया था। 

पाकिस्तान गुस्से में- 

पाकिस्‍तान ने यासिन मलिक को लेकर भारत के खिलाफ कई जहरीले बयान दिए। पाकिस्‍तान ने दावा किया कि यासिन मलिक के खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढंत हैं। यासिन मलिक इस समय तिहाड़ जेल में बंद है और इससे भी पाकिस्‍तान सरकार काफी भड़की हुई है। पाकिस्‍तान ने आरोप लगाया कि भारत कश्‍मीरी नेताओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। यासिन मलिक का जेल में स्‍वास्‍थ्‍य खराब है और उसे इलाज नहीं दिया जा रहा है।

इन नोताओं का फैसला होना बाकि-

10 मई को पिछली सुनवाई में अदालत ने फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे, शब्बीर शाह, मसर्रत आलम,राजा मेहराजुद्दीन कलवाल, बशीर अहमद भट, जहूर अहमद शाह वटाली, शब्बीर अहमद शाह, अब्दुल राशिद शेख, मोहम्मद यूसुफ शाह, आफताब अहमद शाह, अल्ताफ अहमद शाह, नईम खान, मोहम्मद अकबर खांडे और नवल किशोर कपूर सहित अन्य कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए थे। आरोप पत्र लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद और हिजबुल मुजाहिदीन के हेड सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ भी दायर किया गया था, जिन्हें मामले में भगोड़ा घोषित किया गया है।

 

Tags: Yasin Malik , Kashmir , Jammu Kashmir Liberation Front , Jammu Kashmir Liberation Front Chairman , The Kashmir Files , Kashmir Files , NIA , National Investigation Agency , Terror Funding Case , Yasin Malik Convicted

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD