जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।"श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 11.4, पहलगाम में 5.8 और गुलमर्ग में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान 4.6, लेह में 4.7 और कारगिल में 8.5 रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 23.8, कटरा में 22.2, बटोटे में 15.8, बनिहाल में 14 और भद्रवाह में 11.7 रहा।