ज्ञानवापी पर बवाल: औवेसी की पार्टी के नेता ने शिवलिंग पर किया भद्दा कमेंट, दानिश कुरैशी गिरफ्तार

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ज्ञानवापी पर बवाल: औवेसी की पार्टी के नेता ने शिवलिंग पर किया भद्दा कमेंट, दानिश कुरैशी गिरफ्तार

Asaduddin Owaisi, All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

ज्ञानवापी मस्जिद का मामला पूरे देश में गर्मा चुका है। भद्दे कमेंट्स ने इस मुद्दे को और ज्यादा भयानक बना दिया है। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रवक्ता को शिवलिंग पर कमेंट करना भारी पड़ गया। AIMIM के प्रवक्ता और नेता दानिश कुरैशी को अहमदाबाद की साइबर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। दानिश कुरैशी ने शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिवलिंग पर लोग अब तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

इसी बीच AIMIM प्रवक्ता दानिश कुरैशी ने शिवलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर क्राइम एक्शन में आई और कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, हाल ही में वाराणसी की सेशन कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कराया गया था। इस सर्वे के आखिरी दिन हिंदू पक्षकार ने परिसर में शिवलिंग मिलने का दावा किया था। इसके बाद कोर्ट ने इस जगह को सील करने का आदेश दे दिया था। हालांकि, मुस्लिम पक्ष शिवलिंग मिलने के दावे को लगातार नकार रहा है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वह शिवलिंग नहीं, बल्कि फव्वारा है। जो लगभग हर मस्जिद में लगा होता है। 

रुबीना का बयान-

समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर एक नया बयान दिया है। रुबीना ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कहा है कि यदि यह साबित हो जाता है कि वहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी तो हमारे कौम को उस जमीन को हिंदू भाइयों को दे देना चाहिए।

अब तक क्या हुआ

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे का काम पूरा होने के बाद ये विवाद और गहरा गया है। हिंदू पक्ष की तरफ से दावा किया गया है कि मस्जिद परिसर के अंदर शिवलिंग मिला है, जबकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वो शिवलिंग नहीं फव्वारा है। आज वाराणसी कोर्ट में इसपर सुनवाई हुई। कोर्ट कमिश्नर ने सर्वे रिपोर्ट जमा कराने के लिए 2 दिन का वक्त और मांगा था। कोर्ट ने यह मोहलत दे दी है। इस बीच कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटा दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि अजय मिश्रा के सहयोगी आरपी सिंह मीडिया में जानकारी लीक कर रहे थे।

इसके अलावा मुस्लिम पक्ष ने भी अजय मिश्रा को हटाए जाने की मांग की थी। वहीं, अजय प्रताप सिंह और विशाल सिंह सर्वे टीम का हिस्सा बने रहेंगे। अब विशाल सिंह कोर्ट में रिपोर्ट जमा करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे तो खत्म हो गया, लेकिन दावों पर तूफान खड़ा हो गया। तीसरे और आखिरी दिन सर्वे का काम पूरा करते ही जैसे ही टीम बाहर आई तो हिंदू पक्ष शिवलिंग मिलने का दावा करने लगे। हिंदू पक्ष के मुताबिक, जैसे ही वजूखाने का पानी निकाला गया, सभी झूम उठे, क्योंकि वहां 12.8 फीट व्यास का शिवलिंग था। लेकिन मुस्लिम पक्ष इस को फव्वारा बता रही है। उनका कहना है कि ऐसे फव्वारे हर मस्जिद में होते हैं ।

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD