CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: UP में अब किसी भी नए मदरसे को नहीं मिलेगी सरकारी मदद

Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: UP में अब किसी भी नए मदरसे को नहीं मिलेगी सरकारी मदद

Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

फैसले लेने में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कोई सानी नहीं है। वो जो भी फैसले लेते हैं उसके चर्च पूरे देश में होते हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पहले तो सभी मदरसों में राष्ट्रगान लागू करवाया और अब इसके बाद एक और फैसला लिया है। दरअसल मंगलवार को हुई कैबिनेट के बैठक के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है कि, अब से साल 2003 तक के स्थाई मान्यता प्राप्त मदरसों को अनुदान नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा नए मदरसों पर भी यही नियम लागू होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फैसला राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से लाए गए प्रस्ताव पर जारी किया गया है। दरअसल वर्ष 2003 में समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में मान्यता प्राप्त 146 मदरसों को अनुदान सूची में लिए जाने का निर्णय लिया गया था, जिसे अब मौजूदा योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पलट दिया है।

सपा की सरकार में 146 मदरसों में से 100 मदरसों को अनुदान सूची में शामिल किया गया था, जबकि  46 मदरसों को अनुदान पर नहीं लिया जा सका था, जिसके खिलाफ मदरसों ने कोर्ट के रुख किया था। बता दें कि, इस समय प्रदेश में करीब 560 मदरसों को अनुदान दिया जा रहा है। इस अनुदान के तहत मदरसों के शिक्षकों, कर्मियों का भुगतान किया जाता है। इसके अलावा हाल ही में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों में राष्ट्रगान लागू करने का फैसला लिया था जिसे लेकर मुस्लिम पक्ष ने सहमति जाहिर की थी वहीं कुछ नेताओं ने विरोध किया था। आपको ये जानकारी भी दे दें कि इससे पहले की बाकी के 46 मदरसों को भी अनुदान सूची में लिया जाता, सरकार में अंतर्कलह शुरू हो गई और 46 मदरसे अनुदान सूची में शामिल होने से वंचित रह गए।

कुछ मदरसों ने बाद में अदालत का दरवाजा भी खटखटाया। मौजूदा समय में राज्य में कुल 560 मदरसों को सरकारी अनुदान मिल रहा है। इस अनुदान के तहत मदरसों के शिक्षकों और कर्मचारियों को भुगतान किया जाता है।इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 का रिजल्ट घोषित करने की प्रक्रिया को अनुमति दी गई। बोर्ड ने साल 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं। सरकार ने साल 2021 में हाईस्कूल का रिजल्ट 9वीं कक्षा और 10वीं के प्री-बोर्ड के नंबरों के आधार पर जारी किया था, जिन्हें 50-50 फीसद वेटेज दिया गया था और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों को जोड़क रिजल्ट दिया गया था।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD