Ardh Trailer Out: Rubina Dilaik की डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ ऑउट,OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

Ardh Trailer Out: Rubina Dilaik की डेब्यू फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ ऑउट,OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़

Rajpal Yadav , Rubina Dilaik , Hiten Tejwani , Kulbhushan Kharbanda , Zee 5 , Ardh , Ardh Trailer , Ardh Movie Trailer , Upcoming Bollywood Movies , Upcoming Bollywood Movies 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

आखिरकार मोशन पोस्टर के बाद जी 5 ने 'अर्ध' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। आने वाली फिल्म में रुबीना दिलैक(Rubina Dilaik), राजपाल यादव, हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा हैं। फिल्म जो बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना की पहली फिल्म होगी, निर्माताओं ने एक बहुत ही अलग विषय को भी चुना है।फिल्म एक संघर्षरत अभिनेता की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी के केंद्र में छोटे शहर का लड़का शिवा (Rajpal Yadav) है, जो बेहतरीन थिएटर एक्टर होने के बावजूद सपनों के शहर मुंबई में एक एक्टर बनने के लिए संघर्ष करता है।

ऐसे में अब शहर में रहने, खाने और कमाने के लिए, वह अपनी पत्नी (रूबीना दिलैक) की मदद से एक ट्रांसजेंडर (पार्वती) होने का दिखावा करता है और लोकल ट्रेनों और मुंबई के सिग्नल्स पर पैसे मांगता है। यह ड्रीम सिटी में एक सपने देखने वाले की कहानी है, जो यह पता लगाने के लिए आगे बढ़ता है कि क्या वह अपने सपनों को पूरा करने में कामयाब हो पाएगा या उसके सपने मुंबई के इस तेज रफ्तार जिंदगी के बीच कुचल दिए जाते हैं।फिल्म में आपको एक दमदार आवाज़ सुनाई देगी क्योंकी इस में वॉइस-ओवर बेहतरीन अभिनेता जैकी श्रॉफ(Jackie Shroff) ने किया है। गानों को सोनू निगम, अरमान मलिक, पलक मुच्छल, रेखा भारद्वाज, रूबीना दिलैक, दिव्या कुमार, पैरी जी और अमित मिश्रा ने आवाज दी है। इस फिल्म में कुल 6 गाने हैं, जिन्हें फिल्म के लेखक-निर्देशक पलाश मुच्छल ने कंपोज किया हैं।

पलाश ने कहा, "अर्ध मुंबई में सपने देखने वाले तकरीबन हर शख्स की कहानी है और हमने फिल्म को जितना हो सका उतना रिएलिटी के करीब रखने की कोशिश की है। यह कुछ ऐसा है, जिससे बहुत सारे लोग जुड़ेंगे, क्योंकि यह लोगों की कहानी है।"ट्रेलर निश्चित रूप से आपकी आंखें नम कर देगा और अंत तक आपको बांधे रखेगा।आपको बता दें की  फिल्म 10 जून को केवल ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होने वाली है।अब संघर्षरत अभिनेता की पूरी कहानी जानने के लिए हमें 10 जून का इंतजार करना होगा। एक फिल्म में एक होनहार कलाकार शामिल है जिसकी वजह से प्रशंसकों को इससे बहुत उम्मीदें हैं।

फ़िल्म का ट्रेलर देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:-

English : Ardh: Trailer Of Rubina Dilaik Debut & Rajpal Yadav’s Never-Seen-Before Avatar Is Out

 

Tags: Rajpal Yadav , Rubina Dilaik , Hiten Tejwani , Kulbhushan Kharbanda , Zee 5 , Ardh , Ardh Trailer , Ardh Movie Trailer , Upcoming Bollywood Movies , Upcoming Bollywood Movies 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD