Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

जेल जाने के अनुभव पर पहली बार छलका राजपाल यादव का दर्द, कहा- कोई कड़वाहट नहीं

Bollywood, Rajpal Yadav, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 12:07 IST

चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने 13 दिन तिहाड़ जेल में बिताए और यह उनके हर फैन के लिए दुख देने वाला था। अभिनेता पर करोड़ों रुपए वापस न करने का आरोप लगा और अभी भी मामला कोर्ट में लंबित है। अब पहली बार अभिनेता ने जेल जाने से लेकर बाहर आने के अनुभव को शेयर किया है और कहा कि वो जिंदगी में हर परिस्थिति के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

दरअसल, कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में राजपाल यादव के साथ अपना शो शूट करने पहुंची। जहां दोनों ने अपने करियर के पुराने दिनों को याद किया। राजपाल ने बताया कि कैसे फिल्म 'मस्त' में उन्हें फराह खान ने पहली बार डांस कराया था। उसके बाद दोनों ने एक साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया। 

अभिनेता ने कहा कि जिसे फराह खान डांट लगा देती हैं, वो सिनेमा का सुपरस्टार बनकर उभरता है। इसी बीच फराह ने राजपाल से जेल जाने को लेकर सवाल किया, जिसे सुनकर वो थोड़ा इमोशनल हो गए। कोरियोग्राफर ने पूछा कि इस घटना के बाद लगा कि क्या फैंस वहां मौजूद हैं और लोगों की नजरों में बदलाव आया है।

इस पर पहले तो राजपाल यादव हंस देते हैं, लेकिन उनके चेहरे पर दर्द साफ दिखता है। वे कहते हैं, "जब मुंबई में आया था तब एक खिड़की मिली थी और साल 26 साल बाद बहुत सारी खिड़कियां मेरी हैं। वहां फैंस की नहीं बल्कि एक सिस्टम और अनुशासन से काम हो रहा था।" इस घटना के बाद मन में किसी तरह की कड़वाहट के सवाल पर अभिनेता ने कहा, "नहीं, मैं हर तरह की परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार हूं।"

इस बात पर फराह कहती हैं कि यही कारण है कि राजपाल यादव हमेशा मुस्कुराते रहते हैं, वो अंदर से बहुत मजबूत हैं। बता दें कि राजपाल यादव के मामले पर अभी कोर्ट में मामला सुरक्षित है। पिछली सुनवाई में कोर्ट की तरफ से एक फिक्स अमाउंट तय करने की बात की गई, लेकिन दोनों पक्ष राजी नहीं थे। अब कोर्ट अगली तारीख पर फैसला सुनाएगा।

 

Tags: Bollywood , Rajpal Yadav , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD