Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

Chief Secretary Himachal Pradesh, Ram Subhag Singh, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 May 2022

Last updated on: May 17, 2022, 00:00 IST

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी 31 मई, 2022 को होने वाले दौरे की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान पर जनसभा को सम्बोधित करना प्रस्तावित है।मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ज़रूरतमंदों की आवश्यकतों की पूर्ति के लिए विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की हैं। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में इस तरह की 11 चयनित योजनाओं के लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री वर्चुअली सम्वाद करेंगे। इनमें देश के 773 ज़िलों के साथ-साथ प्रदेश के 12 जिलों के 40 लाभार्थी भी प्रधानमंत्री के साथ संवाद सत्र में भाग लेंगे। 

उन्होंने कहा कि 11 चयनित योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन एवं अमृत, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सम्मिलत है।राम सुभग सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 11वीं किस्त भी जारी करेंगे।मुख्य सचिव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को समुचित प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों पर डिजिटल स्क्रीन स्थापित की जाएंगी ताकि लाभार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।प्रशासनिक सचिव एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Ram Subhag Singh , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD