Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

टीम से बाहर रहने पर मुझे अपनी बल्लेबाजी पर काम करने का मौका मिला : टिम डेविड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Mumbai Indians, Tim David
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 May 2022

Last updated on: May 16, 2022, 00:00 IST

मुंबई इंडियंस के घाटक बल्लेबाज टिम डेविड ने कहा कि आईपीएल 2022 के शुरूआती मैच खेलने के बाद टीम से बाहर बैठने से उन्हें कड़ी मेहनत करने और टूर्नामेंट की परिस्थितियों के अनुकूल होने का मौका मिला। 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापस लाए जाने के बाद डेविड ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 44 रन बनाकर फिनिशर के रूप में अपना प्रभाव छोड़ा और प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाए रखी। डेविड ने प्री-मैच वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, "मैं शुरुआत के पहले दो मैचों के बाद बाहर बैठा था और मुझे लगता है कि उस अवधि के दौरान मैंने काफी अभ्यास किया। साथ ही गेंदबाजी में जितना हो सका उतना काम करने का अवसर ढूंढा। 

उसके बाद मैंने मैचों में टीमों के खिलाफ बल्ले से रन बनाने का अवसर खोजा।"पिछले 12 महीनों में डेविड ने अपने पावर-हिटिंग कौशल से टी20 क्रिकेट में अपना नाम बनाया है। पावर-हिटिंग में सफलता के उनके मंत्र के बारे में पूछे जाने पर मुस्कुराते हुए डेविड ने कहा कि, "मैं अपना बहुत समय नेट्स में छक्के मारने की कोशिश में बिताता हूं। मुझे लगता है कि यह गेंदबाज पर दबाव डालने और सही परिस्थितियों को पहचानने के बारे में है, जो आप कर सकते हैं।

"उन्होंने आगे कहा कि, "आपको उन मौकों को चुनना होगा, जिसमें आप बाउंड्री लगा सकें। साथ ही अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने की भी जरूरत है। आप मैच के बाद अपना सारा काम करते हैं। नेट्स में और जिम में आप मजबूत महसूस करते हैं।"हालांकि मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, डेविड के अनुसार, मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम जीत की उम्मीद कर रही है। इस पर उन्होंने कहा कि, "जब तक टीम को पहली जीत नहीं मिली तब तक हमने सारे मैच गंवाए हैं। पहली जीत मिलने के बाद हमने एक भी मौके नहीं छोड़े, जहां चार में तीन मैचों में जीत हासिल की है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Mumbai Indians , Tim David

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD