Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

उम्र सिर्फ एक संख्या है, नीरू बाजवा और गुरनाम भुल्लर ‘कोक्का’ में यह साबित करने के लिए है तैयार!

Kokka, Neeru Bajwa Entertainment, Topnotch Studios UK, Gurnam Bhullar, Rupinder Inderjit, Santosh Subhash Thite, Bhanu Thakur, Punjabi Cinema, Neeru Bajwa, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

16 May 2022

Last updated on: May 16, 2022, 00:00 IST

नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट और टॉपनोच स्टुडिओज़ यूके अपनी आने वाली फिल्म कोक्का को रिलीज़ करने के लिए तैयार हैं, जिसमें पंजाबी सिनेमा की  खूबसूरत अदाकारा नीरू बाजवा और चॉकलेटी बॉय गुरनाम भुल्लर एक साथ अभिनय करते हुए दिखेंगे। फिल्म रूपिंदर इंद्रजीत द्वारा लिखित और संतोष सुभाष थिटे और भानु ठाकुर द्वारा निर्देशित है।फिल्म एक महिला, अजूनी की कहानी को उजागर करती है, जो अपने जीवन में सफल और स्वतंत्र तो है लेकिन उसकी 40 उम्र की वजह से उसे विवाह के लिए विचित्र प्रस्ताव मिल रहे है। फिर उसकी मुलाकात अपने से छोटी उम्र के लड़के, अकाल से होती है, जो अपने परफेक्ट मैच की तलाश में है और फिर दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार कर बैठते है।

नीरू बाजवा कोक्का की रिलीज़ के लिए बेहद उत्साहित है, वह कहती है, “मैं हर दिन देख सकती हूं कि प्रशंसक फिल्म के गानों पर इतनी रील बना रहे हैं और इससे मुझे काफी ख़ुशी मिलती है। एक 40 वर्षीय महिला जिसे अपने से छोटे लड़के से प्यार हो जाता है, वह एक अलग कहानी है लेकिन मुझे भूमिका निभाने में खुशी हुई। मैं बस भगवान से प्रार्थना करती हूं कि फिल्म को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले।”गुरनाम भुल्लर ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, “हमें पहले से ही दर्शकों से ट्रेलर और गानों के लिए इतना प्यार मिल रहा है। मैं बहुत खुश हूँ कि इस नए युग की कहानी को पंजाबी इंडस्ट्री में पेश किया जा रहा है और मैं चाहता हूँ कि दर्शक इसका खुले दिल से स्वागत करें।”इस फिल्म की कहानी में कई ऐसे मोड़ आएंगे जो दर्शकों को आश्चर्यचकित कर देंगे। क्या यह उनकी उम्र का अंतर है जो उनके अलग होने का कारण बनता है, या कुछ और? इन सभी सवालों के जवाब तब मिलेंगे जब फिल्म 20 मई 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

 

Tags: Kokka , Neeru Bajwa Entertainment , Topnotch Studios UK , Gurnam Bhullar , Rupinder Inderjit , Santosh Subhash Thite , Bhanu Thakur , Punjabi Cinema , Neeru Bajwa , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD